

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बदमाशों की ओर से किये गए छिनतई के मामले में एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी काफी गंभीर हैं। उनके निर्देश पर पुलिस की ओर से बदमाशों को दबोचने के लिए रात दिन छापेमारी की जा रही है।
इसमें कई थाने की पुलिस को इस अभियान में शामिल किया गया है। वहीं अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्र में लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। बगैर कागजात के सड़कों पर दौड़ रही दो पहिया वाहनों को भी पुलिस जब्त कर रही है।
इससे कुछ सुराग मिले और इसके माध्यम से अपराधियों तक पहुंचा जा सके। थाना स्तर पर पुलिस की ओर से किये जा रहे कार्यों का मोनेटरिंग एसडीपीओ स्वयं कर रहे हैं। इस तूफानी कार्यशैली से ऐसा लगता है कि सुनसान सड़कों पर छिनतई करने वाले बदमाशों के गिरोह तक पुलिस जल्द ही पहुंचने वाली है। हांलाकि इस संबंध में पुलिस कुछ भी बताने से अपने को परहेज कर रही है।




