शराब पीने वाले अब सावधान! दरभंगा में एक साथ 7 गिरफ्तार, पुलिस का सख्त निर्देशदरभंगा में शराबियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! चल रही सघन छापेमारी। दारूभट्टी चौक और पंडासराय से गिरफ्तारी! कई चौकों पर चेकिंग!@प्रभास रंजन, दरभंगा,देशज टाइम्स।
दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लहेरियासराय में शराब पीने के आरोप में 7 गिरफ्तार, समकालीन अभियान के तहत छापेमारी
दरभंगा में शराबबंदी पर एक्शन मोड। दरभंगा पुलिस का बड़ा अभियान जारी। समकालीन अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब पीते पकड़े गए 7 लोग – जानिए नाम और पतागुप्त सूचना पर ताबड़तोड़ छापेमारी! शराब के नशे में पकड़े गए ये 7 लोग – देखें पूरी लिस्ट@देशज टाइम्स।
लहेरियासराय थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच और छापेमारी
दरभंगा, देशज टाइम्स – पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत लहेरियासराय थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब सेवन के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
कहां चला अभियान, कैसे हुई गिरफ्तारी
लहेरियासराय थाना पुलिस द्वारा गठित टीम ने पंडासराय गुमटी और दारूभट्टी चौक पर वाहन जांच और छापेमारी की। कार्रवाई लहेरियासराय थाना कांड संख्या 369/25 के तहत मद्य निषेध अधिनियम 2022 की धारा 37 में दर्ज की गई।
गिरफ्तार लोगों की सूची
क्रम संख्या | नाम | पिता का नाम | पता | थाना |
---|---|---|---|---|
1 | रामसागर यादव | स्व. विशेष्वर यादव | रामनगर, आईटीआई | बहादुरपुर |
2 | नरेश साह | स्व. सिधी साह | मिर्जापुर कोवाही | बहादुरपुर |
3 | बब्लू सहनी | सेनी सहनी | अकराहा पेपर मील | एपीएम |
4 | छोटू पटवा | मुन्ना पटवा | अधेरियाबाग, लाइट हाउस के पीछे | लहेरियासराय |
5 | प्रकाश कुमार सिंह | धनयाम सिंह | दुमदुमा | लहेरियासराय |
6 | कमरे आलम | मो. आलम | सौदनगर टावर चौक | सदर |
7 | मो. चुन्नु | मो. इदरीश | बलभद्रपुर | लहेरियासराय |
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
जानकारी के अनुसार, छापेमारी दल में पुअवर निरीक्षक अमित कुमार, पुअवर निरीक्षक पियूष कुमार,पु अवर निरीक्षक राकेश कुमार रंजन, सहायक अवर निरीक्षक राजेश्वर सिंह, सशस्त्र बल की टीम शामिल थी।