back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga रेलवे हॉल्ट में घुसा पॉलिटिक्स, अधिकारी मौन, अब रेल पटरी और मझौड़ा-झंझारपुर मुख्य मार्ग पर होगी “क्रांति”

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। रेलवे हॉल्ट को लेकर बेनीपुर के नवादा और बैगनी गांव के लोगों के बीच का विवाद राजनीति घेरे में फंसता चला गया। जिसे सुलझाने के बजाय विभाग के पदाधिकारी हाथ पर हाथ डाले बैठे हैं।

- Advertisement -

इस विवाद से जहां सरकारी राजस्व की क्षति हो रही है। वहीं, रेल यात्रियों में आक्रोश पनपने लगा है। इस मामले को लेकर क्रांति दिवस के अवसर पर नवादा के लोग रेलवे पटरी एवं मझौड़ा-झंझारपुर मुख्य मार्ग पर प्रतिवाद मार्च निकालने की तैयारी कर रहे हैं।

- Advertisement -

सकरी-हरनगर भाया बेनीपुर व बिरौल रेल खंड पर बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत मां जगदंबा नवादा हॉल्ट के लोकार्पण एवं इस रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन की मांग को लेकर जहां ग्रामीणों का शांतिपूर्ण धरना शुक्रवार को 91 वां दिन जारी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : जब Sunday को भी दिखा DM Kaushal Kumar का एक्शन मोड! हर कार्यालय में बनेगा "वर्क एरिया" और मॉडल हॉल", पढ़िए... फाइलों से लेकर छत तक की पड़ताल

वहीं इसी खंड पर नवादा से दो किमी पर अवस्थित बैगनी में भी हॉल्ट निर्माण की मांग को लेकर लोग पिछले 81 वां दिन से रेलवे पटरी को जाम कर रखा है। इन दोनों जगहों पर हॉल्ट निर्माण के विवाद से सकरी-हरनगर भाया बिरौल रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन 82 दिनों से बंद है।

क्षेत्र के गणमान्य लोगों का मानें तो इस मुद्दे को समाप्त करने के बजाय कुछ लोग राजनीति रुप दे रखे हैं। हांलाकि रेलवे ट्रैक पर से जाम हटाने के लिए विभागीय आदेश आने की बात कही जा रही है लेकिन दो राजनीति दलों के बीच मानसम्मान की बात आमने सामने आ जाने से मामला उलझ गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बागमती घाट पर 'स्वच्छ जल, स्वच्छ मन' की गूंज, संत निरंकारी मिशन के महाअभियान ने बदल दी तस्वीर! पढ़िए...एक जनआंदोलन का स्वरूप

ऐसी स्थिति में रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को जनहित में एवं निष्पक्ष रुप से पहल कर इस विवाद को समाप्त कर देना चाहिए। लेकिन स्थानीय राजनीति रुप लेते देख पदाधिकारी भी हस्तक्षेप करना उचित नहीं समझ रहे हैं। इस विवाद से रेल यात्रियों को इसका खमियाजा भुगतान पड़ रहा है, जिसकी चिंता किसी को नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Congress में संगठन चुनाव से पहले बड़ी हलचल, जयपुर से आईं प्रभारी संगीता बेनीवाल ने जानिए क्या कहा, बड़ा बयान

जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में रेलवे विभाग के द्वारा मांगे गए मंतव्य में तत्कालीन जिलाधिकारी ने जगदम्बा रेलवे हॉल्ट का नाम भेजा था।जिसके आलोक में रेलवे विभाग ने 2022 में मां जगदम्बा हॉल्ट नवादा की स्वीकृति प्रदान कर दिया।

लेकिन बिहार में सरकार बदलने के साथ ही सकरी-हरनगर रेल खंड पर बेनीपुर की स्थानीय राजनीति सरगर्मी तेज हो गई। हॉल्ट की मांग को लेकर बैगनी गांव के लोग रेलवे पटरी पर ही धरना पर बैठ गये। जिससे सकरी-हरनगर रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन बंद हो गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs South Africa महामुकाबले में भारत को मिली 76 रनों की शर्मनाक हार

India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर 8 मुकाबले में...

ICICI प्रूडेंशियल ने लॉन्च की भारत की पहली ‘स्वास्थ्य Pension Scheme’, बदल देगी रिटायरमेंट की तस्वीर!

Pension Scheme: भारत के वित्तीय बाजार में एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ है, जब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें