
दरभंगा, देशज टाइम्स। पूर्व कांग्रेसी सांसद स्व. राम भगत पासवान की पोती पूजा कुमारी ने 66बीं बीपीएस परीक्षा में उतीर्ण कर अपने परिवार समेत आसपास के लोगों का मान बढ़ाया है। सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर उसका चयन हुआ है।
लहेरियासराय स्थित आरएस टेंक निवासी तेज नागमणि की पुत्री पूजा ने देशज टाइम्स को बताया कि मेरी उपलब्धि में माता पिता के अलावे गुरुजनों का आशीर्वाद है। तेज नागमणि ने कहा कि पूजा की प्रारंभिक पढ़ाई होली क्रॉस से हुई। +2 उसने जेसस एंड मेरी स्कूल से किया।
स्नातक की पढ़ाई समस्तीपुर स्थित पूसा कृषि विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण कर कानपुर से पीजी कर रही है। इसी बीच बीपीएससी की परीक्षा देकर अब सप्लाई इंस्पेक्टर बन गई हैं। इसके अलावे पूजा की माता संगीता देवी ने खुशी जाहिर की हैं।
जानकारी के अनुसार, तेज नागमणि अपना कारोबार करते हैं। लेकिन, इनके पिता कांग्रेस के बड़े नेता थे। दो बार लोकसभा जीतकर और एक बार राज्य सभा सांसद बने थे।







