back to top
19 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga News| बिरौल के नए BDO बनें Pradeep Kumar Jha, मिली SDO Umesh Kumar Bharti की बधाई

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img
Advertisement
Advertisement

शंकर सहनी। Darbhanga News| बिरौल के नए BDO बनें Pradeep Kumar Jha, मिली SDO Umesh Kumar Bharti की बधाई| बिरौल ।प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में मुखिया संघ के अध्यक्ष सरोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में विदाई समारोह की आयोजन किया गया।

इसमे स्थांतरण हुए बीडीओ प्रेम सागर मिश्र को पाग चादर (Pradeep Kumar Jha becomes the new BDO of Biraul, Darbhanga) से सम्मानित कर भावभीनी विदाई की गयी। वही नये बीडीओ प्रदीप कुमार झा का भव्य स्वागत किया गया।

Darbhanga News| एसडीओ उमेश कुमार भारती की शुभकामना

समारोह के दौरान एसडीओ उमेश कुमार भारती ने निवर्तमान बीडीओ प्रेम सागर मिश्र के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट सेवा प्रदान की। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों का स्थानांतरण सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन श्री मिश्र जहां भी जाएंगे, वहाँ भी अपनी ड्यूटी अच्छी तरह निभाएंगे।

यह भी पढ़ें:  सिपाही परीक्षा से पहले Darbhanga प्रशासन ALERT! CCTV से निगरानी, मोबाइल पूरी तरह बैन, जानिए क्या है End-to-end Action Plan?

Darbhanga News| प्रेम सागर मिश्र के तीन साल

वही, स्थांतरण हुए प्रेम सागर मिश्र ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में बिरौल में विभिन्न विकास कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित करने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने पंचायत समिति सदस्य और मुखियाओं के बीच बेहतर तालमेल की बात कही, जिससे विकास कार्यों का संचालन सुचारू रूप से हो सका।

Darbhanga News| बीडीओ प्रदीप कुमार झा का आश्वासन

नए बीडीओ प्रदीप कुमार झा ने जनप्रतिनिधियों के साथ सहयोगात्मक संबंधों को बढ़ाने और विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आश्वासन दिया। मुखिया संघ अध्यक्ष सरोज कुमार चौधरी ने निवर्तमान बीडीओ के सहयोग से पंचायत में तेज गति से हुए विकास कार्यों की चर्चा की। मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि रामाधिन शर्मा, उप प्रमुख प्रतिनिधि राम सागर सिंह, संजीव झा,रोहर महमूदा मुखिया पति पृथ्वी चन्द्र यादव,मुखिया मिथलेश शर्मा, बिशम्बर पासवान, सीडीपीओ डॉ. सुनीता कुमारी, एमओ नेहा कुमारी, बीइओ कृष्ण कुमार यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के सिंहवाड़ा में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा! मार्केट संचालक पर FIR, जानिए

सिंहवाड़ा, दरभंगा। सिंहवाड़ा प्रखंड के सढवाड़ा गांव में बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते...

“जनता अब झूठे वादों से ऊब चुकी है…” RJD की चुनावी हुंकार! पंचायत स्तर तक संगठन को धार देने की रणनीति

सिंहवाड़ा, दरभंगा। नगर पंचायत सिंहवाड़ा में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा एक...

Darbhanga के सिंहवाड़ा में 24 घंटे में दूसरी बड़ी चोरी; कमरे में कर दिया बंद! गहनों की पेटी तोड़ी, कैश भी ले गए

सिंहवाड़ा, दरभंगा। नगर पंचायत भरवाड़ा में पतंजलि होलसेल स्टोर से हुई चोरी की वारदात...

Darbhanga के जाले में जल संकट, नल भी बंद, चापाकल भी सूखे – जनता त्राहिमाम, “…नल के पानि पीबय योग्य नहिं!”

दरभंगा के जाले नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को इन दिनों पानी की भारी किल्लत...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें