

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर एसडीओ संजीव कुमार कापर की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को हुई। अनुमंडल मुख्यालय के गोपनीय कार्यालय में आयोजित बैठक में 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस को लेकर विचार विमर्श किया गया।
इस दौरान एसडीओ ने झंडोत्तोलन का समय सारनी आदि पर चर्चा करते हुए इसका अंतिम प्रारूप तैयार करने का निर्देश प्रधान सहायक प्रवीण कुमार एवं लिपिक मो.शहवाज को दिया। गणतंत्र दिवस के दिन ही सरस्वती पूजा होने के कारण अन्य कार्यक्रमों में बदलाव की जायेगी।
जानकारी के अनुसार देश में कोरोना से क्षेत्र में उत्पन्न विक्राल स्थिति को देखते हुए सभी नेशनल कार्यक्रम में काफी बदलाव किया गया था। तबसे लेकर अब तक कुछ स्थानों को छोड़ कर अधिकांश सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में नेशनल कार्यक्रम धीरे धीरे पटल पर आने लगा है। मौके पर बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, पीओ, एमओ,अधिवक्ता संघ के सचिव सहित कई पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।


