back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा में एक ही परिवार के तीन लोगों को जिंदा जलाने में गर्भवती महिला की मौत, पहले ही हो चुकी कोख में एक 8 महीनें के नवजात की हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा में जमीन विवाद में चार लोगों को जिंदा जलाने का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आग लगने की वजह से तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं, जिसमें एक गर्भवती महिला पिंकी ने मंगलवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे पहले आग के कारण गर्भवती महिला के कोख में ही उसका आठ महीने का बच्चा मर गया था।

- Advertisement -

इस घटना में घर के तीन सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। संजय और उनकी गर्भवती बहन पिंकी बुरी तरह झुलस गए। इस घटना में छोटी बहन निक्की भी घायल हुई थी लेकिन वह घर में अकेले डटी रही। संजय और पिंकी को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जहां तीन दिन पहले पिंकी के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गयी थी। इस पूरी वारदात का मुख्य आरोपी शिवकुमार झा है। यह वही व्यक्ति है जिसका मकान और जमीन का विवाद चल रहा है।

- Advertisement -

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 8 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कुल 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभी तक 13 अभियुक्तों की पहचान कर ली गई, जिसमें से 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, स्पेशल ब्रांच की टीम ने पीड़ित पक्षों का बयान लेकर पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी है। उसमें पुलिस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी की भूमिका को संदिग्ध बताया गया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि बुधवार की रात भी हमलावरों ने जेसीबी से घर पर हमला किया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में Bihar Board Matric Exam की तैयारी पूरी, 63 केंद्रों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने बनाया ये 'चक्रव्यूह'!

जानकारी के अनुसार,  दस फरवरी को जबरन जमीन कब्जा करने पहुंचे भू-माफिया ने चार लोगों पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी थी। घटना में दो लोगों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। गौरतलब है कि मामले में नामजद अभियुक्त होने के बाद भी पुलिस अपराधी को गिरफ्तार करने के बदले आग लगने और लगाने की जांच में जुटी है। इस बात से लोगों में नाराजगी है।

यह घटना बिहार के दरभंगा के टाउन थाना क्षेत्र के राज कुमार गंज के पॉश जीएम रोड इलाके की है। मजे की बात यह है कि घटनास्थल एलएनएमयू थाने से कुछ दूरी पर ही है। मृतका का भाई संजय झा डीएमसीएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। गौरतलब है कि नगर थाना क्षेत्र के जीएम रोड स्थित एक मकान और जमीन की दावेदारी का मामला पटना हाईकोर्ट में चल रहा है। इस बीच गुरुवार की देर शाम करीब 20 से 25 की संख्या में आए भू माफियाओं ने संजय झा नामक व्यक्ति के मकान को जबरन बुलडोजर से ढहाने की कोशिश की। उसके बाद घर को आग लगा दी थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Weekly Horoscope: 15 से 21 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: महाशिवरात्रि का दिव्य प्रभाव

Weekly Horoscope: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 से 21 फरवरी 2026 का यह सप्ताह...

Akshara Singh News: तेज प्रताप यादव पर अक्षरा सिंह हुईं फिदा, ज्योति सिंह के समर्थन में भी कही बड़ी बात

Akshara Singh News: फिल्मी दुनिया की चकाचौंध में अक्सर दिल से निकली बातें सुर्खियां...

Richest Bollywood Actress: आलिया, दीपिका या ऐश्वर्या? जानिए बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस कौन!

Richest Bollywood Actress: बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की चमक-धमक देखकर अक्सर लगता है कि ये...

नई Renault Duster: Creta और Seltos के लिए बड़ा खतरा!

Renault Duster: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर SUV सेगमेंट में जबरदस्त हलचल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें