

फोटो। होली और सब ए बरात पर शांति पदयात्रा यात्रा निकालते सुपौल बाजार के सहनी समाज।
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। सहनी नवयुवक संघ सुपौल बाजार हाटगाछी की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
सहनी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में सुपौल बाजार के पुरे सहनी समाज के गणमान्य एवं प्रमुख लोग उपस्थित हो कर होली दहन से लेकर सब ए बरात तथा होली पर्व के अलावा 22 मार्च से शुरू होने वाला चैती दुर्गा पूजा सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारा के साथ मनाने पर बल दिया।
इस होली मिलन समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राम चन्द्र सहनी ,सचिव चौधरी सहनी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान एक-दूसरे को रंग अबीर लगा कर मुंह मीठा कराए।
कार्यक्रम के बाद सभी लोग पदयात्रा कर समाज में सौहार्दपूर्ण बातावरण बनाए रखने की अपील की।
मौके पर सुपौल पंचायत के पूर्व मुखिया शत्रुघ्न सहनी, कोषाध्यक्ष बिनोद सहनी,अमर सहनी, युवराज सहनी, गणेश
सहनी,हरी सहनी, रामविलास सहनी, शंभु सहनी, महेंद्र सहनी एवं सहनी समाज के सरदार शत्रुघन सहनी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। (adv)

