back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

दरभंगा के बेनीपुर हयहट्ठ देवी मंदिर के आय बढ़ाने की तैयारी,परिसर के 20 दुकानदारों से किराया वसूली कर बोर्ड के खाता में जमा करने का फैसला

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हयहट्ठ देवी मंदिर नवादा के नवगठित धार्मिक न्यास बोर्ड की द्वितीय बैठक शांतिपूर्ण संपन्न हुई।

- Advertisement -

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी शंभुनाथ झा ने नवगठित न्यास परिषद के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए मंदिर एवं परिसर के विकास के लिए अहम योगदान देने की अपील की।

- Advertisement -

साथ ही, न्यास परिषद के निर्देशानुसार बोर्ड की ओर से कार्यवाही संचालित किए जाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सर्वप्रथम मंदिर के आय के स्रोत के संबंध में जानकारी ली गई। इसमें 17 छोटी-मोटी दुकानें एवं तीन मिठाई दुकान से अद्यतन किराया वसूली कर बोर्ड के खाता में जमा करने एवं समुचित आय-व्यय का लेखा-जोखा रखने पर विचार विमर्श किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Train Accident: दरभंगा में अमृत भारत एक्सप्रेस बनी काल, ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, शव के उड़े चिथड़े

साथ ही, दान पेटी से प्राप्त राशि से पुजारी को ₹1000 प्रति माह पूजा अर्चना एवं अन्य मदों के लिए दिए जाने के अतिरिक्त राशि को भी बैंक में जमा करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मांगलिक कार्यों के लिए शुल्क निर्धारण किया गया।

इसमें वाहन पूजा के साथ-साथ शादी विवाह के अवसर पर ली जाने वाली राशि का समुचित रसीद उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी न्यास परिषद के सदस्यों को दी गई। साथ ही शादी के लिए उपस्थित वर-वधू का आधार कार्ड जमा लिया जाना सुनिश्चित करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित सदस्यों को दिया।

वहीं, मंदिर के विकास एवं आम भक्त जनों के सुविधा के लिए हर संभव प्रयासरत रहने की अपील सभी सदस्यों से की गई।इस अवसर पर रतिकांत झा, विजेंदर झा, लक्ष्मण झा, अमरनाथ ठाकुर, प्रदीप यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़िए
बेनीपुर प्रखंड पंचायत समिति की बैठक आगामी 14 जून को आयोजित की गई है। इसके लिए सभी सदस्यों को स-समय सूचना देने की तैयारी चल रही है।वर्तमान प्रखंड पंचायत समिति की द्वितीय बैठक काफी गहमागहमी के साथ होने की संभावना बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा सॉफ्टवेयर आईटी पार्क: मिथिला में तकनीकी क्रांति का नया सवेरा

कारण यह, इस बैठक में 15वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि से योजनाओं का संचालन किए जाने के साथ-साथ पूर्व में संचालित योजनाओं की समीक्षा की जानी है। इसे लेकर वंचित सदस्यों की ओर से हंगामा किए जाने की प्रबल संभावना बताई जा रही है।

उम्मीद है कि वर्तमान समय में किसानों को स-समय खाद बीज उपलब्ध कराने को लेकर आयोजित बैठक में अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vastu Tips: गृह निर्माण में राहु मुख का विचार क्यों है ज़रूरी?

Vastu Tips Vastu Tips: भवन निर्माण मात्र ईंट और पत्थर का ढांचा खड़ा करना नहीं,...

AIIMS Delhi Recruitment: एम्स दिल्ली में प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

AIIMS Delhi Recruitment: स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के...

भारत में दमदार SUV: Toyota Fortuner बनाम MG Majestor, कौन है बेमिसाल?

SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में SUV सेगमेंट हमेशा से ही खरीदारों के बीच चर्चा...

शिवम दुबे के तूफान में उड़ा नीदरलैंड, भारत ने दिया 194 का लक्ष्य

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने आखिरी लीग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें