spot_img

Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| बाबा कुशेश्वरस्थान श्रावणी मेला, तैयारी तेज, किराया नहीं देने वाले दुकान होंगे सील

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| बाबा कुशेश्वरस्थान श्रावणी मेला, तैयारी तेज, किराया नहीं देने वाले दुकान होंगे सील|जहां, कुशेश्वरस्थान श्रवणी मेले की तैयारी तेजी पर है। शिवनगरी में भक्तों की उमड़ने वाली है। इसकी तैयारी को लेकर शनिवार को थाना परिसर में न्यास समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ उमेश कुमार भारती के अध्यक्षता में न्यास समिति की (Preparations for Shravani fair begin in Darbhanga) बैठक की गई।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आधे दर्जन चिन्हित स्थानों पर बांस-बल्ले की बैरिकेटिंग करने का निर्णय किया गया। साथ ही, बेरियर वाले स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। वहीं, मेडिकल टीम में डॉक्टर के साथ पारा मेडिकल टीम 4 स्थानों में मंदिर के मुख्य द्वार, निकास द्वार ,धवोलिया पूल के पास तथा आसमा पूल पर मेडिकल टीम लगाया जायेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में अवैध पटाखों पर नकेल: दीपावली-छठ से पहले 6 थाना क्षेत्रों में विशेष टीम, जानें कहां-कहां होगी छापेमारी

शिवनगरी में साफ सफाई कर चाक चौबंद व्यवस्था

इसके अलावे मंदिर एवं धर्मशाला में लगे 32 सीसीटीवी कैमरा तथा नगर पंचायत में लगे सभी सीसीटीवी कैमरा को सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया। शिवनगरी में साफ सफाई कर चाक चौबंद व्यवस्था करने का निर्देश दिया। वही शिवगंगा तालाब में गंदगी पानी को साफ कर पुनः पानी भरने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीओ श्री भारती ने कहा कि शिवगंगा तालाब में कपड़ा धोना,साबुन लगाने पर सख्त हिदायद दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News अलीनगर पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 81 लीटर रॉयल स्टैग जब्त, SHO बोले - 'कोई धंधेबाज नहीं बचेगा!'

साथ ही, तालाब में अधिक गहराइयों को देखते हुए बेरिकेटिंग करने के साथ गोताखोर लगाने का निर्देश न्यास कर्मी को दिया। वहीं, सुरक्षा को देखते हुए थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 400 महिला एवं पुरुष पुलिस बल की मांग की जायेगी। पूरे श्रवणी मेले में बड़े वाहनों को शिवनगरी में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

वहीं, बैठक के दौरान न्यास समिति के उपाध्यक्ष बाबू कांत झा ने कहा कि न्यास अधीन के कुल 9 दुकानों में 3 ऐसे दुकानदार हैं जो कि 11 माह से दुकान की किराया नहीं दे रहे हैं। इस पर एसडीओ श्री भारती ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनो किराए बकया दुकानदारों के स्थल पर जाकर पूछताछ करते हुए उपस्थित सीओ गोपाल पासवान को निर्देश दिया कि बकाया किराया लिया जाए। अन्यथा किराया नहीं देने वाले तीनों दुकानदार की दुकान को सील करने का सख्त निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Chhath Puja |छठ और काली पूजा से पहले बेनीपुर में SDO मनीष का एक्शन: सुरक्षा-सफाई पर दिए कड़े निर्देश, जानें क्या होंगी व्यवस्थाएं

 गुड्डू नमकीन भंडार सील

इस दौरान ग्यारह महींने से किराया नही देने पर गुड्डू नमकीन भंडार को सील कर दिया गया है। मौके पर बीडीओ किशोर कुमार, न्यास समिति के उपाध्यक्ष बाबु कांत झा, सचिव बिमल चन्द्र खां, सीएससी से डॉ. ज्ञामेश पाठक,नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रोहित कुमार, मुख्य पार्षद सत्रुघ्न पासवान, न्यास समिति के कर्मी प्रवीण भारती,बीईओ राम भरोस चौधरी सहित संबंधित विभाग के सभी कर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Cricket | 15 साल के लड़के ने रच दिया इतिहास! बिहार की सीनियर टीम का बना कप्तान, कोच भी हैरान

Bihar Cricket: महज 15 साल की उम्र में युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को बिहार की सीनियर क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। मुख्य कोच मनीष ओझा ने इसे 'बड़ा रिकॉर्ड' और बिहार क्र#BiharCricket,#VaibhavSuryavanshi,#SyedMushtaqAliT20

Bihar Politics | पटना में सियासी पारा हाई! काम्या मिश्रा JDU में? तेजस्वी की नई चमचमाती कार ने मचाया तहलका

Bihar Politics: पटना में काम्या मिश्रा के JDU में शामिल होने की अटकलों ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। वहीं, तेजस्वी यादव की महंगी इलेक्ट्रिक कार का वीडियो वायरल होने स#BiharPolitics,#KamyaMishra,#TejashwiYadav

बिहार का मौसम: सुबह की ठंड, दिन की धूप! अगले 7 दिन तक कोई बारिश नहीं, जानें आपके जिले का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक सामान्य रहेगा। सुबह कोहरा और हल्की ठंड, जबकि दिन में तेज धूप खिलेगी। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक बारिश की कोई चेतावनी जा#BiharWeather,#WeatherForecast,#BiharNews

BPSC 71वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आया! 3392 अभ्यर्थियों की चमकी किस्मत, फौरन देखें अपना परिणाम

Bihar BPSC Result: BPSC ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के मुख्य परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुल 3,392 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में सफलता पाई है। उम्मीदवार अब वेबसाइट पर अपना र#BiharBPSC,#BPSCResult,#BiharExams