

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र में देशी व विदेश शराब की तस्वीरों और होम डिलीवरी करने वाले लोगों पर अंकुश लगाने का अभियान लगातार जारी है।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार, एएलटीएफ की टीम ने लोहनी-सिहौल ग्रामीण सड़क मार्ग पर दो बाइक पर तीन लोगों को जांच किया। इस दौरान दोनों बाइक सवार राजन कुमार पासवान, जीतु कुमार पासवान तथा अजय ठाकुर के पास से दो पेप्सी के बोतल में रखा देशी शराब बरामद कर दो बाइक को जब्त कर थाना ले आई।
- Advertisement -
एएलटीएफ के पदाधिकारी मंगल भगत ने बताया कि शराब व दो बाइक के साथ गिरफ्तार तीन तस्कर को बिरौल थाना के हवाले कर दिया गया है।
- Advertisement -

