spot_img

दरभंगा के किसानों के लिए खुशखबरी, उर्वरकों की निर्धारित मूल्य तय, सूची जारी

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। किसानों की सुविधा के  लिए जिला कृषि पदाधिकारी की ओर से विभिन्न उर्वरकों के लिए सरकार की ओर से निर्धारित मूल्य की सूची जारी की गई।

- Advertisement -

इसके अनुसार (45 किलोग्राम का) एक बैग यूरिया (नीम लेपित) का मूल्य 266.50 रुपये, 50 किलोग्राम का डीएपी का मूल्य 1,350 रुपये तथा 50 किलोग्राम एम.ओ.पी का मूल्य 1,700 रुपये निर्धारित किया गया है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि इंडोरामा कंपनी का एक पैकेट एसएसपी (पाउडर) का मूल्य 595 रुपये, एक पैकेट एनपीके (10:26:26) का मूल्य 1,470 रुपये तथा एक पैकेट एन.पी.के (14:28:14) का मूल्य 1550 रुपये है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में 7 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली! जानें आपके इलाके में कब कटेगी?

इसके साथ ही गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स लिमिटेड का एक पैकेट अमोनियम सल्फेट का मूल्य 1,000 रुपये, एक पैकेट अमोनियम फॉस्फेट सलफेट (20:20:0:13) का मूल्य 1,400 रुपये एवं पारादीप फॉस्फेट लिमिटेड का एक पैकेट अमोनियम फॉस्फेट सलफेट (20:20:0:13) का मूल्य 1,470 रुपये, इफको कम्पनी के एनपीके (12:32:16) का

मूल्य 1,470 रुपये एवं अमोनियम फॉस्फेट सलफेट (20:20:0:13) का मूल्य 1,400 रुपये, कोरोमंडल कंपनी के एस.एस.पी का मूल्य 590 रुपये एवं एसएसपी (पाउडर) का मूल्य 550 रुपये तथा अमोनियम फॉस्फेट सलफेट (20:20:0:13) का मूल्य 1,450 रुपये, चंबल फर्टि एण्ड केमि. लिमिटेड कम्पनी का अमोनियम फॉस्फेट सलफेट (20:20:0:13) का मूल्य 1,470 रुपये, राष्ट्रीय केमि. लिमिटेड कम्पनी के नाइट्रोजन फास्फोरस पोटैशियम (15:15:15) का मूल्य 1,470 रुपये, खेतान केमि. लिमिटेड कम्पनी का एस.एस.पी का मूल्य 690 रुपये एवं एस.एस.पी (पाउडर) का मूल्य 650 रुपये, इंडियन पोटाश लिमिटेड कम्पनी के एस.एस.पी का मूल्य 555 रुपये एवं

यह भी पढ़ें:  अल नीनो का डर! दरभंगा में 'जीरो टिलेज' मशीन ने किसानों को किया बर्बाद, जानें क्या है पूरा मामला

एसएसपी (पाउडर) का मूल्य 515 रुपये तथा अमोनियम फॉस्फेट सलफेट (16:20:0:13) का मूल्य 1,470 रुपये, एशियन फर्टिलाइजर कम्पनी के एस.एस.पी का मूल्य 590 रुपये एवं एस.एस.पी (पाउडर) का मूल्य 550 रुपये तथा फर्टिलाइजर एंड केमिकल ट्रावनकोर लिमिटेड कम्पनी का अमोनियम सल्फेट का मूल्य 1,100 रुपये एवं अमोनियम फॉस्फेट सलफेट (20:20:0:13) का मूल्य 1,490 रुपये प्रति बैग निर्धारित है। उन्होंने कहा कि एक बैग में 50 किलोग्राम उर्वरक रहता है।

जानकारी के अनुसार, उर्वरक के बोरे पर अधिकतम खुदरा मूल्य अंकित होना अनिवार्य है, अधिक मूल्य पर उर्वरकों की बिक्री करना ईसी एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि उर्वरक अधिकृत विक्रेता से बोरे पर छपे अधिकतम खुदरा मूल्य पर पॉस (Pos) बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से ही खरीदें एवं बिक्री रसीद अवश्य लें।
किसी भी परिस्थिति में उर्वरकों के साथ अन्य उत्पाद की टैगिंग करना अवैध है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में DM का कड़ा आदेश: 07 जुलाई से पहले सब निपटाओ, लापरवाही बर्दाश्त नहीं!

उन्होंने कहा है कि किसानों से अनुरोध है कि उर्वरकों के साथ जबरदस्ती यदि किसी भी उत्पाद की बिक्री की जाती है तो इसकी शिकायत जिला कृषि कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर अथवा मुख्यालय हेल्पलाइन नंबर-0612-2233555 पर संपर्क करें। किसी भी कठिनाई या शिकायत की स्थिति में जिला के दूरभाष संख्या-8544588392 या जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी/जिला कृषि पदाधिकारी को सूचना दें।

रसायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग नहीं करें, नेत्रजन,फॉस्फोरस, पोटाश 4:2:1 के अनुशंसित मात्रा में ही इसका व्यवहार करें, साथ ही जैविक एवं कार्बनिक खाद के उपयोग को बढ़ावा दें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews