spot_img

किलाघाट मंदिर के पुजारी पर टूटा बंदरों का कहर! बंदरों ने गिरा दी पानी टंकी की ईंट – सीधे खौलते तेल की कराही में, 60% झुलसे, Patna रेफर

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो-DeshajTimes – सच्ची और ज़मीनी खबरें आपके लिए!

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा में बंदरों का आंतक कोई नई बात नहीं है। यह वही दरभंगा है जहां, छत से एक नवजात को बंदरों ने नीचे फेंक दिया…मौत की यह दुस्साहस बंदरों के आगे फीका है। ताजा मामला, किलाघाट मंदिर का है। यहां पुजारी पर बंदरों का कहर बरपा है। बंदरों ने पानी टंकी की ईंट – सीधे खौलते तेल की कराही में गिरा दी। पुजारी संजय गिरी नाश्ता तल रहे थे। खौलते तेल में गिरी ईंट के छींटा से वह 60% झुलस गए हैं। पटना रेफर के बीच, आर्थिक संकट से फंसा इलाज क्या पूरा हो पाएगा?@प्रभास रंजन, दरभंगा, देशज टाइम्स।

- Advertisement -

किलाघाट शिव मंदिर के पुजारी गरम तेल से झुलसे, बंदरों के हमले से मची अफरा-तफरी

दरभंगा | Deshaj Times। बंदरों के झुंड ने पुजारी संजय गिरी को बनाया निशाना, हालत नाजुक, इलाज निजी अस्पताल में जारी। “सरकार से मदद की उम्मीद, किलाघाट का पुजारी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं!

- Advertisement -

ताजा जानकारी यह, किलाघाट स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी संजय गिरी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। वे मंदिर परिसर स्थित अपने आवास के सामने नाश्ते का ठेला लगाते हैं। सोमवार सुबह वे आंगन में खौलते तेल में नाश्ता तल रहे थे, तभी बंदरों के एक झुंड ने हमला कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस का धावा: सरकारी भवन के पास से पकड़ा गया हथियारबंद अपराधी, पिस्टल भी मिली!

तेज आवाज के साथ कराही में गिरी ईंट

बंदरों ने पानी की टंकी पर रखी ईंटें गिरा दीं, जिनमें से एक ईंट सीधे खौलते तेल की कराही में गिरी। गरम तेल छिटक कर संजय गिरी के शरीर पर गिरा, जिससे उनका आधा शरीर बुरी तरह जल गया

पत्नी ने बताई दर्दनाक दास्तां

संजय गिरी की पत्नी ने बताया कि –

“इलाके में बंदरों का उत्पात आम बात है। खाना लूट लेते हैं, टंकी खोल देते हैं। हमने पानी टंकी पर ईंट रख रखी थी ताकि बंदर उसे खोल न सकें। पर सोमवार को बंदरों की संख्या बहुत ज्यादा थी।”

इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद जब मोहल्ले वालों ने बंदरों को भगाना चाहा, तो बंदरों ने उन्हें भी खदेड़ दिया। इस हमले से लोग बुरी तरह दहशत में हैं

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident बेनीपुर में सड़क हादसे का खौफनाक मंजर! कोर्ट मुंशी की हालत बेहद नाजुक, DMCH में जिंदगी की जंग

पटना रेफर, लेकिन इलाज निजी नर्सिंग होम में

घायल पुजारी को तुरंत दरभंगा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर जलन के कारण उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। आर्थिक कारणों से परिवार उन्हें स्थानीय निजी नर्सिंग होम में इलाज करा रहा है। उनकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

प्रशासन से मांग: बंदरों के आतंक से दिलाए राहत

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि: इलाके में बंदरों की आबादी नियंत्रित की जाए। पुजारी को आर्थिक सहायता दी जाए। बंदरों से बचाव के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जमुई में सड़क पर भीड़ ने घेरा, युवक-युवती से की बदसलूकी: वीडियो वायरल होते ही पुलिस हुई एक्टिव, क्या होगी कार्रवाई?

Jamui News: जमुई में एक स्कूटी सवार युवक और युवती से भीड़ की बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान और FIR की प्रक्रिया शुरू क #JamuiNews,#BiharCrime,#MobJustice

पटना में पुलिसकर्मी को बिना हेलमेट बाइक चलाना पड़ा भारी, 1000 का चालान कटा!

Bihar Traffic Police: पटना में यातायात नियमों का पालन कराने वाली पुलिस को ही बिना हेलमेट बाइक चलाना महंगा पड़ा. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी का 1000 रुपये का ई- #PatnaTraffic,#BiharPolice,#TrafficRules

पटना के सरकारी कार्यक्रम में बड़ा खुलासा! रंगेहाथ पकड़े गए 3 पॉकेटमार, जानिए क्या-क्या हुआ बरामद?

Patna Crime News: पटना में सरकारी कार्यक्रम के दौरान पॉकेटमारी करते तीन बदमाशों को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गिरफ्तार किया, उनके पास से सात हजार रुपये और #PatnaCrimeNews,#BiharPolice,#Gandhimaidan

नालंदा में दहला देने वाली वारदात! 6 दिन बंधक बनाकर मजदूर को पीटा, ठेकेदार ने खेत में गाड़ दिया शव

Bihar Crime: बिहार के नालंदा में एक मजदूर दंपति को 6 दिनों तक बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। ठेकेदार पर लोहे की रॉड से पीटकर मजदूर पति की हत्या करने और शव को खेत में गाड़ने #BiharCrime,#NalandaNews,#LaborExploitation