spot_img

Darbhanga Navodaya में बड़ा कदम! छात्र की संदिग्ध मौत के बाद प्राचार्य का तबादला, जानिए कौन बने नए प्रिसिंपल

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा नवोदय में बड़ा कदम! छात्र की संदिग्ध मौत के बाद प्राचार्य बदले। जतिन गौतम की संदिग्ध मौत के बाद नवोदय प्राचार्य का तबादला! विजय कुमार ने संभाला प्रभार।नवोदय में छात्र की मौत का असर: प्राचार्य शाकीर हटाए गए, जांच के बाद तुरंत कार्रवाई।@केवटी-देशज टाइम्स, दरभंगा।

- Advertisement -

नवोदय प्राचार्य का ट्रांसफर, जांच जारी

जतिन की मौत से मचा बवाल! नवोदय के प्राचार्य का तबादला, विजय कुमार बने प्रभारी। कक्षा 8 के छात्र की मौत ने बदल दी व्यवस्था! नवोदय प्राचार्य का ट्रांसफर, जांच जारी। मौत का दबाव या प्रशासन की सख्ती? नवोदय प्राचार्य शाकीर हटाए गए, विजय कुमार की तैनाती@केवटी-देशज टाइम्स, दरभंगा।

- Advertisement -

मुख्य तथ्य एक नज़र में: प्राचार्य मो. शाकिर का तबादला

जतिन गौतम की मौत के बाद प्राचार्य मो. शाकिर का तबादला। नवोदय संकुल पटना के डीसी ने मौके पर की जांच। विजय कुमार ने उप प्राचार्य के रूप में प्रभार संभाला। विद्यालय में छात्रों और अभिभावकों के बीच तनाव का माहौल। प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में कदम।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga BIG News: उम्र कैद Life Sentence 27 साल पुराने हत्याकांड में दोषी को आजीवन कारावास

नवोदय विद्यालय के प्राचार्य का तबादला, जतिन गौतम की संदिग्ध मौत के बाद कार्रवाई तेज

केवटी (दरभंगा), देशज टाइम्स। पचाढ़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आठवीं कक्षा के छात्र जतिन गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद प्राचार्य मो. शाकिर का तबादला कर दिया गया है। यह कार्रवाई नवोदय संकुल पटना के निर्देश पर गुरुवार को की गई।

जांच के बाद तत्काल कार्रवाई

बुधवार को नवोदय संकुल पटना के डीसी और सहायक डीसी विद्यालय पहुंचे थे और घटनास्थल की जांच की थी। तत्कालीन प्राचार्य मो. शाकिर पर प्रशासनिक लापरवाही का संदेह जताया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के बाद संकुल स्तर से तबादले का आदेश जारी किया गया।

उप प्राचार्य विजय कुमार को सौंपी गई जिम्मेदारी

तबादले के बाद विद्यालय का कार्यभार उप प्राचार्य विजय कुमार को सौंपा गया है। विजय कुमार तत्काल प्रभाव से प्रभार संभाल चुके हैं और शैक्षणिक गतिविधियों को सामान्य करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

जतिन गौतम की मौत से मचा था हड़कंप

आठवीं कक्षा का छात्र जतिन गौतम कुछ दिन पूर्व संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया था। इस घटना को लेकर छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया था।विद्यालय प्रबंधन की भूमिका पर कई सवाल उठे, जिसके चलते उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रक्रिया तेज की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सीएम साइंस कॉलेज की कलमबंद हड़ताल खत्म, 20 मई को होगा जोरदार प्रदर्शन

प्रशासनिक पारदर्शिता पर जोर

तबादले से यह स्पष्ट संकेत गया है कि प्रबंधन स्तर पर जवाबदेही तय की जा रही है। उच्च अधिकारियों ने विद्यालय परिसर की सुरक्षा, निगरानी और अनुशासन पर भी सवाल उठाए हैं। अब उम्मीद की जा रही है कि विद्यालय वातावरण सामान्य हो सकेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna News: पटना में BPSC TRE-4 का बवाल, छात्रों का जबरदस्त प्रदर्शन, नारेबाजी, बड़ी डिमांड

BPSC TRE-4: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे छात्रों का गुस्सा एक...

Bhagalpur News: भागलपुर, नवगछिया से सीमांचल Vikramshila Setu टूटने के दर्द में, जाम और हाहाकार! अब कोलकाता से आएंगे मालवाहक जहाज, जानें कब से...

Vikramshila Setu: भागलपुर और नवगछिया के बीच जीवनरेखा माना जाने वाला विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त...

Nawada News: नवादा में लीजिए वाटर फॉल का मजा…ककोलत थीम पार्क, अब शहर में दिखेगी ककोलत झरने की भव्य झलक, 76 लाख की ‘मिनी...

नवादा ककोलत थीम पार्क: बिहार के नवादा शहर में अब पर्यटकों और स्थानीय लोगों...

Patna News: पटना में Murder घर से बुलाकर युवक के सीने में दाग दी गोली, ऑन द स्पॉट हत्या, पढ़िए गद्दार दोस्त!

Patna Murder: राजधानी पटना एक बार फिर अपराध की घटनाओं से दहल उठी है।...