
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल थानाध्यक्ष के पद पर रहे पुनि ब्रहमदेव सिंह का तबादला होने के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। वहीं नए थानाध्यक्ष आर एन सारंग का स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार की ओर से थानाध्यक्षों के फेर बदल में बिरौल को मिला अपराधियों पर शिकंजा कसने वाला पुलिस पदाधिकारी एस एन सारंग। बिहार पुलिस मे 94 बैच के एस आई सांरग का तबादला जहां भी होता है वहां अपने कार्य कुशलता के कारण क्षेत्र में पहचान छोड़ जाते हैं। कहा जाता है
कि पुलिस महाकमा में ये क्राइम कंट्रोलर के नाम से जाने जाते हैं। एस एन सारंग वृहस्पतिवार को बिरौल थानाध्यक्ष के रूप में अपना योग दिया।
इसके बाद उन्होंने थाना में पदस्थापित अपने कनिय पुलिस पदाधिकारियों एवं पीएसआई के साथ बैठक कर सभी से परिचय किया। देशज टाइम्स के साथ विशेष भेंट वार्ता में उन्होंने कहा कि बिरौल में अपराध नियंत्रण एवं शराब तस्करों
पर अंकुश लगाना इनकी प्रथम प्राथमिकता रहेगी।
थाना क्षेत्र में पुलिस से संबंधित मामले को जल्द निष्पादन किया जाएगा। योगदान लेने के बाद नये थानाध्यक्ष ने एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी से औपचारिक भेंट करने के बाद सुपौल बाजार स्थित सभी गणेश पूजा स्थल सहित कई
संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया।
वहीं, आज थाना परिसर में आयोजित एक सादगी भरा कार्यक्रम में मोनू चौधरी के अगुवाई में पुनि ब्रहमदेव सिंह एवं श्री सारंग को पाग,चादर से सम्मानित किया गया। इस दौरान सरपंच संघ के अध्यक्ष पप्पू राय के अलावा पंकज झा, हैदर खान, आशुतोष कुमार, पैक्स अध्यक्ष पंकज झा सहित दर्जनों लोगों ने पूर्व थानाध्यक्ष को माला पहनाकर विदाई दी।
वहीं, नये थानाध्यक्ष का स्वागत किया। मौके पर एस आई शिवकुमार त्रिपाठी, पीएसआई मनीष कुमार, राहुल कुमार, गुड्डू कुमार,ग्रामीण पुलिस कर्मी आलोक कुमार, विजय कुमार, चंदन कुमार सहित लोग मौजूद थे।



You must be logged in to post a comment.