मई,14,2024
spot_img

दरभंगा के बिरौल से कैदी फरार, शराब मामले में Birual पुलिस ले जा रही थी Darbhanga, रास्ते में कूदकर फरार हो गया कैदी

spot_img
spot_img
spot_img
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। शराब के मामले में संलिप्त एक आरोपी बिरौल पुलिस के अभिरक्षा से फरार हो गया है। बिरौल की पुलिस उसे ढूंढने में लगी है। समाचार लिखे जाने तक कैदी पुलिस के हाथ नहीं लगा था।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बहेड़ा थाना क्षेत्र के ढ़ेरुक-जयंतीपुर मुख्य मार्ग पर अवस्थित रेलवे फाटक के निकट का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिरौल की पुलिस गाड़ी ज्योंहि रेलवे फाटक के निकट पहुंची उस पर पुलिस अभिरक्षा में बैठे एक कैदी बिरौल थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोनवेहट गांव के गजेन्द्र मुखिया के बीस वर्षीय पुत्र इंद्र कुमार मुखिया अचानक कूद पड़ा और रेलवे लाइन होकर फरार हो गया।

गाड़ी पर सवार एएसआई रैंक के एक पुलिस पदाधिकारी और होमगार्ड के जवानों ने उसे पकड़ने की पूरी कोशिश की। इसके लिए पुलिसकर्मियों ने उसे खदेड़ा भी लेकिन कैदी इंद्र कुमार पुलिस बालों के अपेक्षा काफी तेज दौड़ लगा कर अदृश्य हो गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Election LIVE 🔴| रजनीश...पिता को मुखाग्नि देकर...देह में उतरी धारण किए....फिर भी महापर्व की फिकर...सलाम है...

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी बिरौल थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोनवेहट गांव के गजेंद्र मुखिया का बीस वर्षीय पुत्र इंद्र कुमार मुखिया है, जिसे शराब के मामले में बीती रात बिरौल पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना लाई थी। सभी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को उसे दरभंगा ले जाया जा रहा था, इसी दौरान वह फरार हो गया। इस संबंध में बिरौल और बहेड़ा थाना पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। बिरौल थाना के सरकारी नंबर 9431822498 पर जब आज शाम सात बजकर 11 मिनट पर फोन लगाया गया तो फोन बंद मिला।  

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| सदर में युवती की फांसी पर लटकी लाश......Murder या Suicide!

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें