back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल से कैदी फरार, शराब मामले में Birual पुलिस ले जा रही थी Darbhanga, रास्ते में कूदकर फरार हो गया कैदी

spot_img
- Advertisement - Advertisement
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। शराब के मामले में संलिप्त एक आरोपी बिरौल पुलिस के अभिरक्षा से फरार हो गया है। बिरौल की पुलिस उसे ढूंढने में लगी है। समाचार लिखे जाने तक कैदी पुलिस के हाथ नहीं लगा था।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बहेड़ा थाना क्षेत्र के ढ़ेरुक-जयंतीपुर मुख्य मार्ग पर अवस्थित रेलवे फाटक के निकट का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिरौल की पुलिस गाड़ी ज्योंहि रेलवे फाटक के निकट पहुंची उस पर पुलिस अभिरक्षा में बैठे एक कैदी बिरौल थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोनवेहट गांव के गजेन्द्र मुखिया के बीस वर्षीय पुत्र इंद्र कुमार मुखिया अचानक कूद पड़ा और रेलवे लाइन होकर फरार हो गया।

- Advertisement -

गाड़ी पर सवार एएसआई रैंक के एक पुलिस पदाधिकारी और होमगार्ड के जवानों ने उसे पकड़ने की पूरी कोशिश की। इसके लिए पुलिसकर्मियों ने उसे खदेड़ा भी लेकिन कैदी इंद्र कुमार पुलिस बालों के अपेक्षा काफी तेज दौड़ लगा कर अदृश्य हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में कृषि का नया अध्याय! Krishi Yantrikaran Mela में किसानों पर हुई धनवर्षा, 300 को मिला परमिट

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी बिरौल थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोनवेहट गांव के गजेंद्र मुखिया का बीस वर्षीय पुत्र इंद्र कुमार मुखिया है, जिसे शराब के मामले में बीती रात बिरौल पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना लाई थी। सभी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को उसे दरभंगा ले जाया जा रहा था, इसी दौरान वह फरार हो गया। इस संबंध में बिरौल और बहेड़ा थाना पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। बिरौल थाना के सरकारी नंबर 9431822498 पर जब आज शाम सात बजकर 11 मिनट पर फोन लगाया गया तो फोन बंद मिला।  

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पूनम पांडे: अब ‘बोल्ड’ पूनम पांडे नहीं ‘भक्ति’ में लीन, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते हुए हुई भावुक!

Poonam Pandey News: एंटरटेनमेंट की दुनिया में पूनम पांडे का नाम हमेशा ही सुर्खियों...

Airtel Prepaid Plan: एयरटेल का नया 1,099 रुपये का प्लान: अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और प्रीमियम मनोरंजन

Airtel Prepaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच एयरटेल ने एक ऐसा...

T20 World Cup: इंग्लैंड ने सुपर 8 में धमाकेदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में बनाई जगह, पाकिस्तान की उम्मीदें धूमिल!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच से भरे एक ऐसे अपडेट...

T20 World Cup में इंग्लैंड का जलवा: सुपर 8 में पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

T20 World Cup: क्रिकेट के महासमर में जब भी दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने होती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें