back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल से पुलिस कस्टडी में फरार कैदी का 24 घंटे बाद भी अता-पता नहीं

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए कैदी का कुछ भी अता-पता नहीं चल पाया है। उसके गिरफ्तारी के लिए कई थाना की पुलिस जगह जगह खोज में लगी हुई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस घटना को लेकर बहेड़ा थाना में शराब तस्कर व बिरौल थाना के सोनवेहट निवासी गजेन्द्र मुखिया के पुत्र इन्द्र कुमार मुखिया के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। जेल जाने के क्रम में फरार हुए कैदी इन्द्र कुमार को उपस्थित कराने के लिए पुलिस की ओर से उसके परिजनों पर दबाव बनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इन्द्र कुमार मुखिया शराब का अवैध धंधा करता है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident: वाहन ने टेम्पो चालक को रौंदा, मौत, परीक्षा दे रहे बेटे के सिर से उठ गया पिता का साया

इसका सांठगांठ क्षेत्र के दर्जनों शराब तस्करों के साथ हमेशा से रहा है। इसी के तहत उसे सुपौल बाजार आने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। जिसे एसआई रविन्द्र सिंह सुपौल-कोठीपुल मुख्य मार्ग पर दबोचने सफल रहा।

 

थाना में कागजी प्रक्रिया पुरी करने के बाद कांड के आईओ एएसआई प्रभु नारायण यादव तीन होमगार्ड के जवानों के साथ कैदी इन्द्र कुमार मुखिया को जिला मुख्यालय कोर्ट ले जा रहे थे।

 

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के Mukesh Mishra को राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में मिली अहम जिम्मेदारी

इसी दौरान मौका देखकर बहेड़ा थाना क्षेत्र के ढ़ेरुक रेलवे फाटक के निकट पुलिस गाड़ी से कुद कर फरार गया। जानकारों का कहना है कि फरार कैदी का फोटो पुलिस के पास अगर उपलब्ध है तो उसे सभी थाना पुलिस को शेयर कर देना चाहिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पूनम पांडे: अब ‘बोल्ड’ पूनम पांडे नहीं ‘भक्ति’ में लीन, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते हुए हुई भावुक!

Poonam Pandey News: एंटरटेनमेंट की दुनिया में पूनम पांडे का नाम हमेशा ही सुर्खियों...

Airtel Prepaid Plan: एयरटेल का नया 1,099 रुपये का प्लान: अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और प्रीमियम मनोरंजन

Airtel Prepaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच एयरटेल ने एक ऐसा...

T20 World Cup: इंग्लैंड ने सुपर 8 में धमाकेदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में बनाई जगह, पाकिस्तान की उम्मीदें धूमिल!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच से भरे एक ऐसे अपडेट...

T20 World Cup में इंग्लैंड का जलवा: सुपर 8 में पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

T20 World Cup: क्रिकेट के महासमर में जब भी दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने होती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें