spot_img

दरभंगा में धान, ज्वार और मक्के की फसलों के उत्पादन 20% गिरावट की आशंका

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। खरीफ फसल लगाने के समय लगातार बढ़ता तापमान फसलों के लिए खतरा बनता जा रहा है। सामान्य से अधिक तापमान होने से धान, ज्वार व मक्के की फसलों के उत्पादन में 15-20 फीसद गिरावट आने की आशंका गहराने लगी है। बीते 15 दिनों में दिन का तापमान सामान्य से तीन से पांच फीसद अधिक रहा है।

यह बात कृषि विज्ञान केंद्र जाले के वैज्ञानिक डॉ. सिराजुद्दीन ने देशज टाइम्स से कही है। उन्होंने बताया कि मानक अधिक गर्मी से इन फसलों में नमी की कमी बढ़ती जा रही है। सामान्य से कम बारिश के बाद अब अधिकतम तापमान किसानों के लिए कहर बना है।

- Advertisement -

गर्मी के लगातार बढ़ने से धान, ज्वार, बाजरा, उरद, मूंग व तिल समेत अन्य फसलों में संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस महीने लगातार अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व उससे अधिक होने के कारण अन्नदाताओं के सामने खरीफ की फसल सूखने का संकट पैदा हो गया है। इसमें सबसे बड़ा नुकसान धान की फसल को हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  नल-जल की खुली पोल! दरभंगा SDO ने मारा छापा, करोड़ों खर्च पर भी पानी गायब
आने वाले दिनों में वर्षा होने की संभावना बहुत ही कम है, इस अवस्था में रोपाई की गई फसल एवं सीधी बुवाई से लगाया गया धान फसल में जीवन रक्षक सिंचाई करना अनिवार्य हैं। खरपतवार नियंत्रण पानी की कमी होने पर और भी अधिक महत्वपूर्ण स्थान रखता है,क्योंकि खरपतवार वाष्पन- वाष्पोत्सर्जन के जरिए खेतों की नमी को सुखा देते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत 'सिक्की कला' देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर, मुजफ्फरपुर को देगा वैश्विक मंच !

धान की फसल में खरपतवार नियंत्रण के लिए रोपाई के दो से तीन दिन बाद तथा 1 सप्ताह के अंदर ब्यूटाक्लोर 3 लीटर प्रति हेक्टेयर या प्रीटिलाक्लोर 1.5 लीटर प्रति हेक्टेयर या पेंदीमैथलीन 3 लीटर प्रति हेक्टेयर 500 से 600 लीटर पानी में घोल बनाकर एक हेक्टेयर क्षेत्र में छिड़काव करेंl कृषक भाइयों को छिड़काव करते समय खेत में 1 सेंटीमीटर पानी की उपस्थिति रखनी चाहिएl

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga BDO पर पत्नी की हत्या का आरोप! लव अफेयर, 10 लाख की डिमांड और रीढ़ की हड्डी टूटी...

15 से 20 दिनों उपरांत बिस्पाइरीबैक सोडियम 80 मिली प्रोडक्ट/एकर + पायीराजोसल्फ्यूरोन इथाईल 80 ग्राम प्रोडक्ट/एकड़ दवा का घोल बनाकर छिड़काव करें तथा फसल के 35 से 40 दिन के बीच एक निराई गुड़ाई अवश्य करें ।

नमी की कमी की वजह से धान में यदि पौधों का रंग पीला पड़ रहा है और पौधे उजले पर रहे हैं तो इसमें लोगों तत्व की कमी हो सकती है। इसके लिए 0.5% फेरस सल्फेट + 0.25% चूने के घोल का छिड़काव आसमान साफ होने पर करें। ऊंची जमीन में धान के बदले सोयाबीन अरहर एवं तिल की खेती कर अच्छी पैदावार प्राप्त की जा सकती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में फटा बम, दो युवक लहूलुहान! इलाके में मची चीख-पुकार, पुलिस मौके पर

Darbhanga News: दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र में हुए बम धमाके से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।#DarbhangaNews,#BiharBombBlast,#PatorPolice

बांकीपुर उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी खेल! NDA का प्रशांत को घेरने का बड़ा चक्रव्यू, CM Samrat के सारथी बनेंगे Nitish| जानिए -हलचल तेज...

Bihar Cabinet: बिहार में बांकीपुर उपचुनाव से पहले 10 जुलाई को सीएम सम्राट चौधरी ने NDA की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इसमें पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे, जिससे सियासी ग#BiharNews,#BankipurByElection,#SamratChoudhary

पटना चिड़ियाघर में अब और रोमांच! सफेद बाघ और इगुआना समेत कई नए मेहमान आए

Patna Zoo: पटना चिड़ियाघर में एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत एक सफेद बाघ, सांभर हिरण, सफेद ब्लैकबक और हरे इगुआना जैसे कई नए जीव-जंतु लाए गए हैं।#PatnaZoo,#WhiteTiger,#BiharWildlife

Rohtas News: पायलट बाबा धाम के बाहर मिला केरल के पर्यटक का शव, क्या है मौत का रहस्य?

Rohtas News: बिहार के रोहतास जिले में पायलट बाबा धाम के मुख्य द्वार के बाहर केरल के एक 30 वर्षीय पर्यटक का शव मिला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, प्रारंभिक जांच में आत्महत#RohtasNews,#BiharPolice,#TouristDeath