दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। बहादुरपुर थाना कांड संख्या 205/2022 के सभी आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं ने आईजी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
कहा कि स्पीडी ट्रायल चलाकर सभी अभियुक्तों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाय ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। बहादुरपुर कांड संख्या 40/2022 को पुनः पर्यवेक्षण कराई जाय और दोषियों को सजा दिलाई जाय।
कहा कि दलित उत्पीड़न कांड से संबंधित यह मामला है। प्रदर्शनकारी पोलो मैदान से बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर पोलो मैदान , बस स्टैंड लोहिया चौक लहरिया सराय टावर समाहरणालय होते हुए आईजी कार्यालय पहुंचा और प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों की वार्ता आईजी कार्यालय में पदस्थापित डीएसपी सामान्य से हुई।
बहादुरपुर प्रखंड सचिव राम सागर पासवान अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीपीआईएम राज्य सचिव कामरेड ललन चौधरी ने कहा कि लाल कांत शाह के हत्या कांड में न्याय मांगने के लिए आज हजारों की संख्या में बहादुरपुर के किसान मजदूर इकट्ठा हुए हैं।
सीपीआईएम राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने कहा कि आज आंदोलन के दौरान हुई समझौता वार्ता के आलोक में अभियुक्तों पर कार्रवाई नहीं होता है दो 22 सितंबर को पटना में मुख्यमंत्री के सामने इस हत्याकांड के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा उन्होंने कहा कि बहादुरपुर थाना में दलित उत्पीड़न से संबंधित 40/2022 मुकदमा दर्ज हुआ मगर इस केस को रफा-दफा करने की कोशिश हो रही है उन्होंने इस घटना में दलित महिला को अपमानित करने पिटाई करने का मामला है।
सभा को जिला कमेटी सदस्य रामप्रीत राम दिनेश झा सुधीर पासवान सुशीला देवी शीला देवी हरिशंकर राम नीरज कुमार शिवनंदन यादव कुसमा देवी रूबी देवी ललन यादव आदि ने संबोधित किया।