मई,17,2024
spot_img

पुरुषोत्तम, मुकुंद, प्रियंका ने कहा, दरभंगा को ले चलेंगे मालवीय की राह पर, बनाएंगे शिक्षित समाज

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा] देशज न्यूज। बुधवार को संवरता बचपन के सदस्यों की ओर से भोगेन्द्र झा चौक स्थित कार्यालय पर पंडित मदन मोहन मालवीय जी के जन्मदिवस पर पुरुषोत्तम चौधरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन कुमार सौरभ ने किया। मौके पर मुकुंद कुमार चौधरी ने कहा,आज जरूरत है समाज में पंडित मदन मोहन मालवीय जी के समाज के प्रति उनके योगदान को आत्मसात करने की। काफी धनी परिवार से ना होते हुए भी उन्होंने तत्काल भारत के जरूरतों को समझा। देश में घूम-घूमकर सहायता इकट्ठा कर काशी हिंदू विश्वविद्यालय जैसे केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की।

पुरूषोत्तम चौधरी ने कहा, महामना का योगदान भारतीय समाज के लिए अविस्मरणीय है। महामना ने उस समय जिस समय समाज में स्त्री की शिक्षा पर विशेष जोर नहीं दिया जाता था। उस समय स्त्री शिक्षा पर विशेष बल देकर समाज में एक नई क्रांति के प्रणेता बने। वहीं, प्रियंका झा ने कहा, हम सभी संकल्प लेते हैं, मदन मोहन मालवीय की राह पर चलकर जरूर एक शिक्षित समाज का निर्माण करेंगे। साथ ही बाल शोषण मुक्त समाज बनाएंगे। जय प्रकाश साहु ने कहा, आज हम सभी सदस्य भारत रत्न मदन मोहन मालवीय जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मौके पर प्रियंका झा ,कमलेश मंडल, प्रभाकर चौधरी, गोविन्द कुमार, राम प्रवेश, कुमार सौरभ,जय प्रकाश साहु ने भी विचार व्यक्त किए।पुरुषोत्तम, मुकुंद, प्रियंका ने कहा, दरभंगा को ले चलेंगे मालवीय की राह पर, बनाएंगे शिक्षित समाज

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के सरकारी स्कूलों में मंगल ही मंगल...अब, Mid Day Meal में मिलेंगी बच्चों को गरमा गरम दूध

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें