back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल में वकालतखाना भवन निर्माण में देरी पर अधिवक्ताओं ने उठाए संघ के अध्यक्ष और सचिव की मंशा पर सवाल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अधिवक्ताओं के लिए वकालतखाना भवन निर्माण कराने के प्रति संघ के अध्यक्ष और सचिव की भूमिका संवेदनशील नहीं रहने को लेकर कार्यकारिणी सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त किया है। सोमवार को अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन बिरौल के कार्यकारिणी सदस्यों एवं अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अधिवक्ता कैलाश कुमार कर रहे थे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

उपस्थित सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं अधिवक्ता ने संघ के क्रियाकलाप पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए अध्यक्ष सचिव की ओर से अनुमंडल वकालत खाना के भूमि उपलब्धता के लिए लगातार सरकार और पदाधिकारी को पत्राचार किया गया। जिला अधिकारी,अनुमंडल अधिकारी, अंचल अधिकारी एवं न्यायिक पदाधिकारी से कई बार वार्ता के बावजूद भूमि उपलब्ध अब तक नहीं हो पाया है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 19 बोतल कोडीन और 720 नशीली गोलियों के सौदागर को मिली 10 साल की सजा, 50 हजार का जुर्माना भी

अध्यक्ष, सचिव के द्वारा की गई अग्रतर कार्रवाई पत्राचार के अलावा कुछ नहीं बताया जाता है। सदस्यों ने कहा कि जिससे संघ के पदाधिकारियों के प्रति अधिवक्ताओं में आक्रोश है जो बहुत ही खेद का विषय है।

 

 

कार्यकारिणी सदस्य कैलाश कुमार ने बताया कि पत्र के माध्यम से अधिवक्ताओं के ज्वलंत समस्या का निदान नहीं होने की स्थिति में तत्काल अध्यक्ष और सचिव से इस्तीफा देने की मांग की गई है, अन्यथा कार्यकारिणी सदस्य इस्तीफा देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी सदस्यगण स्वतंत्र रूप वकालत खाना के लिए भूमि उपलब्धता हेतु चरणबद्ध हड़ताल करेंगे।

 

मौके पर अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह,संजय कुमार राम,रीना कुमारी, संजय कुमार यादव,अश्वनी कुमार,बैजू साहू, अशोक पासवान,रजनीश प्रसाद सिंह सहित कई कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे। इधर बार ऐसोसिएशन के सचिव राजकपूर पांडेय ने बताया कि वकालतखाना के भूमि के लिए प्रक्रिया की गई है।
संघ अपने अधिवक्ताओं के समस्या के निदान के प्रति हमेशा से संवेदनशील रहा है और आगे भी रहेगा। सचिव ने बताया कि इस संबंध में संघ के कार्यकारिणी सदस्यों से वार्ता की जाएगी।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Airtel Prepaid Plan: एयरटेल का नया 1,099 रुपये का प्लान: अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और प्रीमियम मनोरंजन

Airtel Prepaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच एयरटेल ने एक ऐसा...

T20 World Cup: इंग्लैंड ने सुपर 8 में धमाकेदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में बनाई जगह, पाकिस्तान की उम्मीदें धूमिल!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच से भरे एक ऐसे अपडेट...

T20 World Cup में इंग्लैंड का जलवा: सुपर 8 में पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

T20 World Cup: क्रिकेट के महासमर में जब भी दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने होती...

निशा उपाध्याय: कैसे बनीं भोजपुरी स्टेज की बेताज बादशाह?

Nisha Upadhyay News: भोजपुरी सिनेमा की रंगीन दुनिया में ऐसी कई शख्सियतें हैं, जिनकी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें