spot_img

दरभंगा में किशोर न्याय की धज्जी उड़ाते नाबालिग को लगा दी हथकड़ी…तीन चोर गिरफ्तार, जुवेनाइल जस्टिस पर उठे सवाल

spot_img
- Advertisement -

संजय कुमार राय, दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा के हनुमाननगर से इस वक्त की बड़ी खबर है। यहां, एक नाबालिग को नाबालिग नहीं मानते हुए नियमों-कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए नाबालिग के हाथों में हथकड़ी जड़ दिया। उसे हथकड़ी के साथ न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामला, हनुमाननगर के विशनपुर थाना का है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

रविवार को विशनपुर पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम की धज्जियां उड़ा दी। नाबालिग के हाथों में हथकड़ी लगाकरदरभंगा में किशोर न्याय की धज्जी उड़ाते नाबालिग को लगा दी हथकड़ी...तीन चोर गिरफ्तार, जुवेनाइल जस्टिस पर उठे सवाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी विधि विरुद्ध किशोर के पिता की ओर से उसका आधार कार्ड व मैट्रिक का प्रमाण पत्र थाना में प्रस्तुत करने के बाद भी पुलिस ने उसे नाबालिग नहीं मानते हुए हथकड़ी लगाकर न्यायिक हिरासत में भेजा।

- Advertisement -

न्यायालय में मजिस्ट्रेट के सामने जब आरोपी के पिता ने साक्ष्य प्रस्तुत किया तब जाकर उन्होंने विधि विरुद्ध किशोर को बाल सुधार गृह भेजने का आदेश देते हुए इस मामले को किशोर न्याय बोर्ड दरभंगा को स्थानांतरित किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में भारी संकट! इन गलतियों के कारण सैकड़ों किसानों का फार्मर ID नहीं बन पा रहा

जानकारी के अनुसार, गत 3 जुलाई को अज्ञात चोरों के विरुद्ध नरसरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय से इन्वर्टर, बैट्री, लाउडस्पीकर, माइक व अन्य सामान चोरी होने संबंधी आवेदन स्कूल के हेडमास्टर मिथिलेश कुमार चौधरी ने थाना में दिया था। 4 जुलाई को इस कांड का एफआईआर दर्ज किया गया था।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने मामले का त्वरित उद्भेदन करते हुए 16 जुलाई को सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र से चोरी गए सामान की बरामदगी सहित एक आरोपी विधि विरुद्ध किशोर व नरसरा गांव से 2 चोर को गिरफ्तार कर लिया। कानून के जानकारों का कहना है कि थाने में नाबालिग को हथकड़ी लगाना ही गंभीर बात है। जुवेनाइल जस्टिस केयर एंड प्रोटेक्शन एक्ट 2015 के नए उपबंध के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयुवर्ग तक के किशोर को हथकड़ी नहीं लगाई जा सकती। पढ़िए क्या था मामला

यह भी पढ़ें:  मिड-डे मील में कीड़े, HM-पत्नी एक ही स्कूल में: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, हेडमास्टर को बनाया बंधक

विशनपुर थाना क्षेत्र के नरसरा स्कूल से तीन जुलाई को ताला तोड़कर चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने चोरी का सामान बरामद करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इस बाबत सदर डीएसपी कृष्ण नंदन प्रसाद ने बताया कि टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस ने 12 दिनों के भीतर चोरी गयी सामान को बरामद करते हुए तीन चोरों को पुलिस ने पकड़ा है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत 'सिक्की कला' देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर, मुजफ्फरपुर को देगा वैश्विक मंच !

इसमें सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के करोनी गांव निवासी अजीजुर रहमान के पुत्र मो. शमीम सरवर, वहीं विशनपुर थाना क्षेत्र के क्रमशः नरसरा गांव निवासी मो. शमशेर के पुत्र मो. फैयाज एवं मो. जावेद के पुत्र मो फैजान का नाम शामिल हैं।

दरभंगा में किशोर न्याय की धज्जी उड़ाते नाबालिग को लगा दी हथकड़ी...तीन चोर गिरफ्तार, जुवेनाइल जस्टिस पर उठे सवाल

उन्होंने बरामद सामानों की सूची में इनवर्टर एक, बैट्री दो, माइक एवं हॉर्न एक-एक, इंप्लीफायर मशीन एक एवं स्टेंड पंखा एक बताया हैं। उन्होंने कहा कि इन सामानों की चोरी नरसरा स्कूल का ताला तोड़कर कर ली गई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में उद्भेदन करने वाले सभी पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews