दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पूछताछ के खिलाफ शुक्रवार को ज़िला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय बलभद्रपुर से लहेरियासराय प्रधान डाकघर तक ईडी और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ़ नारेबाज़ी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। धरने में बतौर प्रयवेक्षक के रूप में आए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ.अशोक कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर ईडी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को परेशान और बदनाम करना चाह रही है।
उन्होंने कहा कि जिस गांधी परिवार ने देश के लिए दो-दो प्रधानमंत्री की कुर्बानी दे दी। आज उसी की पत्नी और बच्चों को डराया और परेशान किया जा रहा है।






जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स, एनआईऐ जैसी स्वतंत्र संस्था का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज़ को दबा देना चाह रही है। उन्होंने कहा कि आज देश में जो असली मुद्दे हैं, उससे लोगों के ध्यान को भटकाया जा रहा है।
पूर्व मेयर अजय जालान व पंडित रामनारायण झा ने कहा कि देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में आ गया है. नेताओं ने देश के युवाओं से अहवाह्न करते हुए कहा कि अब आपलोगाें को लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क पर उतर जाना चाहिए। पर्यवेक्षक सुलतान अहमद, पूर्व एमएलए प्रत्याशी मिथिलेश चौधरी, डॉ. मस्कूर उस्मानी व वरिष्ठ नेता रामपुकर चौधरी ने भी ईडी की कार्यशैली पर चिंता जाहिर की। धरना-प्रदर्शन में दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।









You must be logged in to post a comment.