spot_img

Darbhanga में 11 महीने में सिर्फ एक बैठक, Panchayati Raj Act के उल्लंघन पर उठे सवाल, 20% कमीशनखोरी का आरोप, High Court ने दिए जांच के सख्त निर्देश, हो सकता है बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

spot_img
- Advertisement -

प्रभाष रंजन, दरभंगा | जिला परिषद के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी पर पिछले 11 महीनों में केवल एक बैठक आयोजित करने का आरोप लगा है, जबकि बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006 की धारा 72 के तहत हर तीन महीने में बैठक करना अनिवार्य है। इस संबंध में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य रेणु देवी ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता कर कई गंभीर आरोप लगाए।

- Advertisement -

क्या हैं मुख्य आरोप?

  1. बैठकों का आयोजन न करना:

    - Advertisement -
    • नियम के विपरीत 11 महीनों में केवल एक बैठक की गई।
    • पंचायत अधिनियम के उल्लंघन का मामला।
  2. योजनाओं की खरीद-बिक्री और मनमानी:

    - Advertisement -
    • आरोप है कि योजनाओं का चयन बैठक में पारित सूची से नहीं किया जा रहा।
    • बिचौलियों के माध्यम से योजनाओं की खरीद-बिक्री हो रही है।
    • मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी और अध्यक्ष नियमों को दरकिनार कर रहे हैं।
  3. अस्थाई समिति का अवैध गठन:

    • धारा 77 का उल्लंघन कर अध्यक्ष के अनुशंसा पर अस्थाई समिति का गठन।
    • अधिनियम के अनुसार, स्थाई समितियों का गठन निर्वाचन द्वारा किया जाना चाहिए।
  4. योजनाओं के भुगतान में 20% कमीशन की मांग:

    • आरोप है कि जिला परिषद की योजनाओं में 20% कमीशन लिया जा रहा है।
    • भुगतान के नाम पर जबरन ठेकेदारों से पैसे वसूले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU मिथिला विश्वविद्यालय में शिक्षा का विस्तार! छात्रों को मिला बड़ा तोहफा, अब इन विषयों में भी कर सकेंगे PG | पढ़िए - 15 दिनों का रोडमैप

हाईकोर्ट का हस्तक्षेप

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रेणु देवी ने इस संबंध में दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त और पंचायती राज विभाग, पटना के अपर मुख्य सचिव से शिकायत की थी। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्होंने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त 8 सप्ताह के भीतर इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में घर के दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या! बरामदे पर खून से लथपथ लाश और बगल में क्या मिला? | पढ़िए

आगे क्या?

अब सबकी नजरें प्रशासन की रिपोर्ट और हाईकोर्ट के निर्देशों के आधार पर उठाए जाने वाले कदमों पर टिकी हैं। यदि आरोप सही साबित होते हैं तो जिला परिषद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भोजपुर में चीख-पुकार! सोन नदी में डूबने से 4 की मौत

Bhojpur Drowning: भोजपुर जिले में सोन नदी ने ली चार जिंदगियां। नहाने गए तीन बच्चों के साथ उन्हें बचाने उतरे युवक की भी मौत। इलाके में पसरा मातम। #BhojpurNews,#SonRiverTragedy,#BiharAccident

बिहार की सड़कों पर खर्च होंगे 1.64 लाख करोड़! 2424 KM का होगा कायाकल्प, जानें कौन से प्रोजेक्ट शामिल

Bihar Road Projects: बिहार में सड़क अवसंरचना के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये की 2,424 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इससे राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों, बाईपास और ROB का व #BiharRoads,#NHAIProjects,#BiharInfrastructure

Bihar MLC Election प्रशांत किशोर का सबसे बड़ा ‘खेल’ खुलासे! बोले- नीतीश-BJP के आधे नेता हमारे साथ, चुनाव आयोग पर भी गंभीर तोहमत

Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रशांत किशोर ने एनडीए पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि जदयू-भाजपा के आधे लोग जन सुराज उम्मीदवार का समर #BiharMLCElection,#PrashantKishor,#JanSuraj

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट किसी भी वक्त! फरवरी में शुरू होंगे एग्जाम

CBSE Date Sheet 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर सकता है। फरवरी माह से परीक्षाएं शुरू होंगी। #CBSEDateSheet2027,#CBSEBoardExams,#EducationNews