

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। सावन की दूसरी सोमवारी में एक लाख से अधिक पहुंचा भक्तों का आंकड़ा। शिव मंदिर मुख्य द्वार से दो किलोमीटर दूर आसमा तक लगी भक्तों की लाइन। वहीं महिला के लिए अलग लाइन और पुरुषों के लिए अलग लाइन लगायी गयी।
जानकारी के अनुसार, बिहार का प्रसिद्ध एवं मिथिला के देवघर के नाम से प्रचलित शिवनगरी कुशेश्वरस्थान में सावन माह की दूसरी सोमवारी को शिव भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।
रात्रि एक बजे से ही हर हर बम बम तथा जय महादेव के जयघोष से शिवमंदिर सहित आसपास के गाँव में भक्तिमय माहौल बन गया। शिव मंदिर में प्रधान पूजा के बाद सुबह दस बजे तक शिव भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा जो देर शाम तक जलाभिषेक का कार्य अनवरत रूप से चलता रहा। सभी मंदिरों को फूल माला एवं इलेक्ट्रॉनिक लड़ियो से इस तरह सजाया गया था की उसकी रौनक देखते ही बनती थी।

बड़े वाहनों के प्रवेश पर सख्त रोक लगाई गई थी। श्रदालुओं को बाबा का जलाभिषेक करने में कोई कठिनाई नहीं हो इसके लिए शिवनगरी से पांच किलोमीटर दूर सतिघाट में वाहन पड़ाव बनाया गया था। शिवनगरी से दो किलोमीटर की दूरी पर यानि दर्शनिया के पास तीन पहिया वाहन का पड़ाव स्थल बनाया गया है वही दो पहिया वाहनों के लिए उच्च विद्यालय के प्रांगण तथा सल्हेस मंदिर के प्रांगण में पार्किंग की व्यवस्था की गई थी।

श्रदालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर कुल पांच जगहों पर बेरिकटिंग किया गया। जिसमें थाना के बगल में, काली मंदिर के पास, असमा डिहवार स्थान, पांरो चौक एवं सतिघाट चौक पर बेरिकटिंग किया गया है बेरिकटिंग वाले जगहों पर दण्डाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शिवमंदिर सहित सभी चिन्हित जगहों की कुल बीस जगहों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही थी।

वहीं कुशेश्वरस्थान के विभिन्न स्थानों पर शिव भक्तों के लिए स्थानीय लोगो के द्वारा कई सुविधाएं सेवा में दी गई। कहीं भक्तों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था थी तो कहीं चाय तो कहीं भक्तों के लिए खीर का किया गया था व्यवस्था।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि श्रदालुओं की सुरक्षा हेतु पहली सोमवारी में 100 पुलिस बल को ड्यूटी पर लगाया गया था जबकि भीड़ को ध्यान में रखते हुए दूसरी सोमवारी को 150 पुलिस बल की तैनाती की गई। साथ ही चोर उच्चको पर विशेष निगरानी के लिए सीसीटीवी के साथ साथ अलग से टीम तैयार की गई।

जानकारों की माने तो कुशेश्वरस्थान में जिस तरह सावन में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है उस हिसाब से पुलिस बल की संख्या कम पर जाती है। प्रशासन इस ओर ध्यान दे और पुलिस बलों की संख्या बढ़ाये ताकि भक्तों को परेशानी का सामना करना नही परें। इतनी भीड़ होने के बाद भी सिर्फ 150 महिला और पुरूष पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने विधि व्यवस्था कायम रखने में जो साहस दिखाया वह काफी सराहनीय है।
बाबा कुशेश्वर नाथ न्यास समिति के सचिव बिमलचन्द्र खा ने बताया कि लगभग सवा लाख श्रधालुओ के द्वारा बाबा का जलाभिषेक किया गया है जो इससे पहले सावन की दूसरी सोमवारी में कभी नही हुआ था।
- Advertisement -



You must be logged in to post a comment.