back to top
13 जुलाई, 2024
spot_img

Bihar में फिर से Rahul Gandhi! 15 मई को Patna में देखेंगे ‘फुले’, Darbhanga में दिखाएंगें दम, राज्यभर में 50+ कार्यक्रम – राहुल का ये दौरा बन सकता है गेमचेंजर?

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

पटना/दरभंगा/देशज टाइम्सबिहार में फिर से राहुल गांधी! पटना से ‘फुले’, दरभंगा में जनसभा – कांग्रेस का चुनावी मास्टरस्ट्रोक”। 15 मई को पटना और दरभंगा में होगा कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन। 5 महीनों में चौथी बार बिहार दौरे पर राहुल गांधी।

राज्यभर में 50+ कार्यक्रम – राहुल का ये दौरा बन सकता है गेमचेंजर?

पटना में दलित वर्ग के साथ देखेंगे ‘फुले’ फिल्म – संदेश साफ: सोशल जस्टिस। दरभंगा में करेंगे जनसभा – सीधे जनता से जुड़ेंगे, बताएंगे कांग्रेस का विजन। गया में संगठनात्मक बैठक – कांग्रेस में नई ऊर्जा भरने की तैयारी। राज्यभर में 50+ कार्यक्रम – राहुल का ये दौरा बन सकता है गेमचेंजर?

बिहार की राजनीति में गर्मी अब बढ़ने लगी है

बिहार की राजनीति में गर्मी अब बढ़ने लगी है। आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक दलों की चहल-पहल तेज हो चुकी है। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 15 मई को बिहार के पटना और दरभंगा में बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यह बीते 5 महीनों में उनका चौथा बिहार दौरा होगा, जो कांग्रेस की गंभीर चुनावी रणनीति का संकेत देता है।

यह भी पढ़ें:  बकरी चराने गई थी किशोरी, आम के बगान में हुआ कुछ ऐसा कि जाले में मच गया कोहराम

पटना में दलित समाज को साधने की रणनीति

15 मई को राहुल गांधी पटना पहुंचेंगे। यहां वह दलित समाज के विचारक महात्मा फुले पर बनी फिल्म ‘फुले’ को सिविल सोसाइटी और दलित कार्यकर्ताओं के साथ देखेंगे। इस कार्यक्रम को कांग्रेस की दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश माना जा रहा है। कांग्रेस ने हाल में राजेश राम को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भी एक बड़ा दांव चला है।

दरभंगा में जनसभा, जनता से सीधा संवाद

पटना के बाद राहुल गांधी दरभंगा जाएंगे, जहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में वह स्थानीय मुद्दों, राष्ट्रीय राजनीति, और भाजपा की नीतियों पर कांग्रेस का पक्ष जनता के सामने रखेंगे। इस दौरान सीधा संवाद कार्यक्रम भी रखा गया है ताकि राहुल गांधी जनता से सीधे जुड़ सकें।

गया और बेगूसराय के बाद अब दरभंगा-गया पर फोकस

राहुल गांधी इससे पहले गया में कार्यकर्ताओं से मुलाकात और बेगूसराय में कन्हैया कुमार की यात्रा में हिस्सा ले चुके हैं। गया जैसे रणनीतिक जिलों में लगातार उनकी मौजूदगी कांग्रेस के संगठनात्मक नेटवर्क को मजबूत करने की पहल है। कांग्रेस का फोकस: दलित, पिछड़े, वंचित वोटर्स तक सीधा जुड़ाव।

यह भी पढ़ें:  Bihar में दौड़ेंगी Bullet Train, 350 km/h की Bullet Train में चढ़िए PATNA से और 4 घंटे में DELHI– 2 घंटे में KOLKATA पहुंचिए ! देखिए पूरा रूट और स्टॉपेज डिटेल्स

गया में भी राहुल गांधी चुनावी नेटवर्क करेंगे मजबूत

गया एक रणनीतिक जिला है जो सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से अहम माना जाता है। राहुल गांधी का यहां आना सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं में जोश भरने और आगामी चुनाव के लिए जमीनी नेटवर्क मजबूत करने की एक पहल है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के दो दर्जन से अधिक BLO के वेतन पर रोक, जानिए बड़ी वजह

बिहार कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, 15 मई को बिहार के 60 से अधिक स्थानों पर जनसभा और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली से कांग्रेस हाईकमान के 50 से अधिक शीर्ष नेता इस दिन बिहार दौरे पर रहेंगे। पार्टी का मुख्य फोकस दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग में अपनी पकड़ मजबूत करना है। यह दौरा कांग्रेस की 2025 विधानसभा चुनाव रणनीति का हिस्सा है, जिसे राहुल गांधी नेतृत्व दे रहे हैं।

तेजस्वी और महागठबंधन की साइड में कांग्रेस की ताकत

जहां राजद के नेता तेजस्वी यादव लगातार बिहार दौरे पर हैं, वहीं कांग्रेस अब राहुल गांधी के नेतृत्व में अपनी जगह पुख्ता कर रही है। कांग्रेस इस बार महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अपनी मजबूत दावेदारी कर रही है। संगठन में किए जा रहे लगातार बदलाव इसका प्रमाण हैं।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के दो दर्जन से अधिक BLO के वेतन पर रोक, जानिए बड़ी वजह

सतीश झा, दरभंगा | मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत चल रहे...

बकरी चराने गई थी किशोरी, आम के बगान में हुआ कुछ ऐसा कि जाले में मच गया कोहराम

जाले (दरभंगा), देशज टाइम्स| DeshajTimes| दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के एक गांव में...

डॉक्टर से दिखलाकर लौट रही थी महिला, रास्ते में मिक्सर मशीन ट्रक से कुचलकर मौत, 3 जख्मी-Bakarganj में दिल दहला देने वाला हादसा!

दरभंगा/प्रभास रंजन, देशज टाइम्स। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज पाली राम चौक के पास...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें