back to top
17 जून, 2024
spot_img

ये Darbhanga Police है छोड़ेगी नहीं, चला ‘Operation’… पथराव और… दरोगा पर हमला करने वाले 3 सलाखों में

spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा | कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स | उसरी गांव में अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में दारोगा उपेंद्र सिंह घायल हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस पर हमला: घटना का विवरण

बीती मंगलवार रात, बहेड़ी थाना की पुलिस टीम फरार आरोपी पंचम लाल यादव को पकड़ने उसरी गांव पहुंची थी। आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। छापेमारी कुशेश्वरस्थान थाने की पुलिस के सहयोग से की जा रही थी। गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव और हमला कर दिया।

दारोगा उपेंद्र सिंह सकुशल हैं, खतरे से बाहर हैं

दारोगा उपेंद्र सिंह इस हमले में घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। बहेड़ी थाना अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि दारोगा अब खतरे से बाहर हैं

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के Student Credit Card धारकों के लिए जरूरी खबर, मोहलत के बीच शर्त्त भी... 30 जून से पहले ज़रूरी है ये कदम!

अब तक की कार्रवाई

नामकार्रवाई
राम पृत यादवगिरफ्तार
राजू यादवगिरफ्तार
अमलेश यादवगिरफ्तार
अवधेश यादवहमले में शामिल, गिरफ्तार
पंचम लाल यादवमुख्य आरोपी, अब भी फरार

सभी गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मुख्य आरोपी पंचम लाल यादव की तलाश जारी है।

प्रमुख बिंदु एक नजर में

हमला उसरी गांव, कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में हुआ था। आरोपी पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला आरोपी के गुर्गों ने किया। इसमें दारोगा घायल हो गए थे। अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 4 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के Preyansh और Yuvraj को देश का दिल से सलाम, बनें National Karate Championship के पदक विजेता, चमकाया नाम, Bihar को दिलाए दो...

दरभंगा के लालों ने किया कमाल! नेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीते पदक, बिहार हुआ...

“ऑन ड्यूटी था भाई!” –Delhi से आ रही Darbhanga Clone Express से कटकर रेलवे टेक्नीशियन की मौत

नई दिल्ली से बिहार जा रही दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 02570) की चपेट...

Madhubani MP Ashok Yadav के बेटे विभूति की आपसी…लिट्टी और बाउंड्री! – 32 घंटे की तलाश का ‘हाइप्रोफाइल’ अंत, मगर ‘पहेली’ भी!

मधुबनी सांसद के लापता बेटे की सकुशल वापसी! बगीचे में मिले, अब भी चुप...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें