spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में विजय मुखिया की हत्या में कई पेंच, तीन की गिरफ्तारी के बीच सहरसा, खगड़िया समेत दरभंगा के कई ठिकानों पर रेड

spot_img
- Advertisement -
कुशेश्वरस्थान पूर्वी। तिलकेश्वर पंचायत के पूर्व मुखिया हीरा देवी के चचेरे देवर की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक तिलकेश्वर पंचायत के कराईन टोला निवासी रामजतन मुखिया के 19 वर्षीय पुत्र विजय मुखिया अपने दरवाजे पर मछली बना रहे थे। इसी वक्त अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। मृतक चार भाई एवं एक बहन में तीसरे नम्बर पर था। मृतक अविवाहित था और दूसरे प्रदेश में मजदूरी कर रहा था। दूर्गा पूजा में घर आया ही था। वहीं, मृतक की मां विमल देवी रो रोकर बेहोश हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस, बिरौल थानाध्यक्ष, बहेड़ा थानाध्यक्ष तथा बिरौल सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम के साथ बिरौल एसडीपिओ मनीष चंद्र चौधरी ने अपने नेतृत्व में घटना की छानबीन करते हुए लाश को पोस्टदरभंगा के कुशेश्वरस्थान में विजय मुखिया की हत्या में कई पेंच, तीन की गिरफ्तारी के बीच सहरसा, खगड़िया समेत दरभंगा के कई ठिकानों पर रेड मार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। वहीं, अपराधियों की तलाश के लिए जगह जगह छापेमारी शुरू कर दी है।  घटना के संबंध में मृतक के पिता रामजतन मुखिया के आवेदन पर शंकर यादव, आरती देवी, काजल कुमारी, मौसम कुमारी सहित दर्जन भर लोगों को नामजद किया गया है। इसमें तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, पिछले पांच वर्ष से किरणदेव मुखिया एवं शंकर यादव के बीच विवाद चल रहा था। इसमें तीन वर्ष पूर्व किरणदेव मुखिया के घर पर गोलीबारी कर दो ट्रै्क्टर लेकर अपराधी भाग गए थे लेकिन तिलकेश्वर ओपी की पुलिस तथा सहरसा जिले के कनेरिया थाना की पुलिस ने ट्रैक्टर को बरामद किया था।दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में विजय मुखिया की हत्या में कई पेंच, तीन की गिरफ्तारी के बीच सहरसा, खगड़िया समेत दरभंगा के कई ठिकानों पर रेडइस घटना के बाद वर्ष 2020 में भी गोलीबारी की घटना हुई। इसको लेकर थाना में कांड संख्या 244/20 दर्ज किया गया था। फिर इस वर्ष मार्च में भी गोलीबारी की घटना हुई थी जिसको लेकर 75/22 दर्ज है। अब तक तिलकेश्वर ओपी में कई घटनाएं हुई है लेकिन अब तक तिलकेश्वर ओपी पुलिस के गिरफ्त से अपराधी फरार है।
तिलकेश्वर ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर सहरसा, खगड़िया तथा दरभंगा जिले के एक दर्जन ठिकाने पर छापेमारी की गई और छापेमारी जारी है। सूत्रों की माने तो सीमावर्ती क्षेत्र की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

एयरटेल का ₹379 वाला नया Airtel Plan: अनलिमिटेड 5G डेटा और मुफ्त कॉलिंग का जबरदस्त कॉम्बो

Airtel Plan: भारतीय टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच, एयरटेल ने अपने ग्राहकों...

एयरटेल का ₹379 वाला नया प्लान: 5G Data के साथ अनलिमिटेड फायदे

5G Data: टेलीकॉम सेक्टर में प्रतिस्पर्धा दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, जहां कंपनियां ग्राहकों...

भारत में आ रही हैं नई 7-Seater SUV: आपकी अगली पसंदीदा कार कौन सी?

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम 7-सीटर SUV सेगमेंट में एक रोमांचक बदलाव आने वाला...

3 अप्रैल 2026 का राशिफल: मीन राशि में त्रिग्रही योग से मिलेगा डबल लाभ, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

Aaj Ka Rashifal: आज 03 अप्रैल दिन शुक्रवार है। पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष...