फुलवारी शरीफ टेरर प्लान के मामले में एनआईए की टीम मिथिलांचल में दस्तक दे दी है। 21 सदस्यीय एनआईए की टीम ने तड़के सुबह दरभंगा के उर्दू बाजार स्थित नूरुद्दीन जंगी के यहां छापेमारी की है। उसके कई रिश्तेदारों से भी पूछताछ हो रही है।
टीम यह पता लगाने पर जोर दे रtoryही है कि उसका गठजोड़ और कहां है। वहीं, शंकरपुर में मो. मुस्तकीम और सनाउल्लाह के घर छापेमारी हुई है। उसके आसपास रहने वाले लोगों और रिश्तेदारों के बारे में जानकारी लेकर टीम कार्रवाई कर रही है।






यही नहीं, मोतिहारी जिले के चकिया के कुंआबा गांव में रियाज़ मारुक उर्फ बबलू के घर एनआईए की टीम छापा मारा है। उसके घर वालों से पूछताछ की जा रही है। एनआईए की यह कार्रवाई सुबह छह बजे से ही शुरू हो गई। सूत्रों का कहना है कि एनआईए की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध कितने लोगों का कनेक्शन पीएफआई से है।
यहां बता दें कि फुलवारीशरीफ टेरर प्लान में कुल 23 लोगों पर प्राथमिकी हुई थी। इसमें ग्यारह संदिग्ध मिथिलांचल के हैं।इसमें नूरुद्दीन जंगी की गिरफ्तारी लखनऊ से हुई है। बांकी दस लोग और हैं, जिनकी तालाश टीम कर रही है। यही नहीं, टीम यह भी पता लगा रही है कि इस प्लान में और कितने लोग हो सकते हैं, जो देश को तोड़ने में अपनी नाकाम कोशिश कर रहे हैं।
2047 तक इस्लामिक देश बनाने की सोच को लेकर देश-विरोधी काम कर रहें लोगों को चुन-चुन कर पकड़ने के लिए एनआईए की टीम काम कर रही है। यह बता देना जरूरी है, इससे पूर्व भी एनआईए की टीम दर्जनों लोंगों को संदिग्ध गतिविधि में यहां से उठा चुकी है। पढ़िए पूरी खबर
राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ आतंकी कनेक्शन को लेकर बिहार के दरभंगा, नालंदा और मोतिहारी में गुरुवार को सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने एक साथ छापे मारे हैं।
एनआई की टीम आज सुबह सुबह दरभंगा के लहेरियासराय के ऊर्दू बाजार में नूरुद्दीन जंगी के घर, सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर में मो. जाकिर के पुत्र मुस्तकीम और इसी गांव के सनाउल्लाह उर्फ आकिब के घर पर पहुंची। कई घंटे बाद नूरुद्दीन जंगी से एनआईए की पूछताछ समाप्त हो गई है। जंगी की मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की गई। शंकरपुर में मुस्तकीम और सनाउल्लाह उर्फ आकिब के घर पर अभी भी पूछताछ चल रही है।
दूसरी ओर, नालंदा जिला के बिहार शरीफ़ के सोहसराय महुआ टोला, लहेरी थाना के नदी मोड, बिहार थाना के गढ़पर मोहल्ला में एनआईए की छापेमारी समाप्त हो गई है। छापेमारी के दौरान यहां भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। यहां एनआईए की तीन सदस्यीय टीम यहां छापा मारने पहुंची थी।
टीम यहां से मोबाइल, पासपोर्ट और आधार कार्ड अपने साथ ले गई है। मोतिहारी के चकिया के कुआंवा गांव में भी रियाज मारूफ उर्फ बबलू के घर पर एनआईए की टीम रेड कर रही है। आरोप है कि रियाज पीएफआई का मास्टर ट्रेनर है।
लहेरियासराय के ऊर्दू बाजार निवासी नूरुद्दीन जंगी को एनआईए ने लखनऊ से गिरफ्तार किया था। वह वकील है और संदिग्धों के लिए जमानतगीर का काम करता था। पीएफआई मामले की जांच में एनआईए की तीन टीम में 21 अधिकारी दरभंगा पहुंचे हैं। इसमें दो डीएसपी रैंक के अधिकारी हैं।








