
दूसरी ओर ग्रामीण हॉल्ट निर्माण की मांग को लेकर आज पांचवें दिन भी रेल ट्रैक पर धरना देकर स्थानीय सांसद एवं रेल प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर रहे हैं । ज्ञात हो कि बैगनी हॉल्ट निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण वर्षों से आन्दोलन रत है।
समय समय पर रेल रोको आंदोलन और धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं। लेकिन इस बीच विगत दिनों स्थानीय सांसद के पहल पर श्रमदान से निर्मित नवादा गांव अवस्थित जगदम्बा हाल्ट की स्वीकृति दी गई। जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने अपनी ओर से आन्दोलन और तेज कर दी। और गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने रेल ट्रैक को जाम कर दिया।
और अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया। लेकिन रेल प्रशासन ने तत्काल गाड़ी परिचालन को बंद करते हुए सवारी गाड़ी वापस लेकर सकरी लौट गयी। जो सोमवार तक ठप पड़ी हुई है। इस बीच आज पांचवे दिन ग्रामीणों ने लगातार रेलवे ट्रैक पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। स्थानीय सांसद का पुतला दहन करते हुए रेल प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की ।
रेलवे हाल्ट निर्माणसमिति के अध्यक्ष रामधनी झा ने कहा कि हम सत्याग्रह पर डटे हैं और मांग पूरी होने तक डटे रहेंगे।



You must be logged in to post a comment.