back to top
29 जून, 2024
spot_img

Darbhanga News| Kamtaul News| बारिश बनीं अमृत…. खेतों में सोना बनेंगे हलधरों के धान

spot_img
spot_img
spot_img

आंचल कुमारी, कमतौल देशज टाइम्स। Darbhanga News| Kamtaul News| बारिश बनीं अमृत…. खेतों में सोना बनेंगे हलधरों के धानकिसान हर तरफ से हलकान हैं। रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र ने (Rain in Darbhanga became nectar for farmers) किसानों को पूरी तरह से निराश कर दिया।

Darbhanga News| Kamtaul News| आर्द्रा नक्षत्र की आस में किसान बारिश के इंतजार में सूख रहे थे

आर्द्रा नक्षत्र की आस में किसान बारिश के इंतजार में सूख रहे थे। आसमान निहार ही रहे थे कि आषाढ़ की पहली बारिश झूमकर बरसी। मानसून की आहट का किसानों ने जमकर स्वागत किया। धरा भी प्यास बुझाती उसके स्वागत में पलके बिछाते मिलीं। जहां, थोड़ी सी बारिश ने ही किसानों के मन की फसल लहलहा दी है।

Darbhanga News| Kamtaul News| कुछ इलाकों में खेत पानी से भर गए। सूख रहे तालाब भी जीवंत दिखने लगे।

जानकारी देते किसान हरिवंश दास, विजय दास, नरेंद्र कुमार सिंह, अमरनाथ राय ने बताया, चलो अब धान की बुआई हो जाएगी। कुछ इलाकों में जहां खेत पानी से भर गए। वहीं सूख रहे तालाब भी जीवंत दिखने लगे।

Darbhanga News| Kamtaul News| झमाझम बारिश से मानों किसानों की मनोकामना पूरी

किसानों सुनैना देवी, पंकज कुमार सिंह ने बताया,बारिश के इंतजार में किसानों की आंखें पथरा गयी थी। किसान इंतजार कर रहे थे कि कब होगी बारिश कि वे अपने खेतो में धान का बिचड़ा डालें ताकि समय से धान की रोपनी की जा सके। कुछ देर तक हुई झमाझम बारिश से मानों किसानों की मनोकामना पूरी सी हो गयी है। यही समय है जब धान का बिचड़ा डाला जाता है। यह समय भी बीता जा रहा था कि जमकर हुई बारिश ने किसानों के मुरझाये चेहरे पर खुशहाली ला दिया।

Darbhanga News| Kamtaul News| किसानों के मुरझाए चेहरे खिले दिख रहे हैं

किसानों दीप कुमार सिंह, चुनचुन राय ने बताया, खेतों में अब पर्याप्त नमी आ गयी है, जो सभी फसलों के लिए अच्छा है। किसानों के मुरझाए चेहरे खिले दिख रहे हैं। देर से सही मानसून की बारिश होने पर जनजीवन को अंगद-पांव की तरह जमी गर्मी से निजात मिली है।

Darbhanga News| Kamtaul News|अन्न उत्पादन की शक्ति आई है, वहीं धरती की फ़टी दरारें पट गयी हैं

बेलबाड़ा के प्रगतिशील किसान धीरेंद्र कुमार ने बताया कि आषाढ़ माह की पहली बारिश से किसानों के मुरझाए चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्यासी धरती में जहां अन्न उत्पादन की शक्ति आई है, वहीं धरती की फ़टी दरारें पट गयी हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Kamtaul News| पेड़ का फसाद, उखड़ाने में हिंसक झड़प, बाल पकड़ा, जमीन पर पटका, पीटा, जेवरात, कैश लूटे, खून-खराबा, FIR
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें