दरभंगा में बिहार सरकार की जमीन पर पहले जमाया कब्जा, खड़ा किया झोपड़ी, फिर बेचने लगा देसी चुलाई शराब
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा के जाले से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां बिहार सरकार की जमीन कब्जा कर पहले उसपर झोपड़ी बनया, फिर ताड़ी दुकान खोला और इसके बाद उसी ताड़ी दुकान की आर में बेचने लगा देसी चुलाई शराब। इसकी भनक लगते ही जाले पुलिस ने देसी चुलाई शराब के साथ क्रेता और विक्रेता दोनों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पढ़िए पूरी खबर
स्थानीय सुभाष चौक स्थित ताड़ी दुकान की आर में देसी चुलाई शराब बिक्री करते नथुनी महतो के पुत्र चंदेश्वर महतो को जाले थाना के सअनि सुरेंद्र माझी ने पुलिसबल के सहयोग से गिरफ्तार किया है।
तलाशी के दौरान इसने घर के सामने बिहार सरकार की जमीन पर कब्जा कर झोपड़ी बना कर उसमें ताड़ी दुकान की आर में चुलाई शराब बेचता था। यहां से दो लीटर चुकाई शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार चंदेश्वर महतो के निशानदेही पर देसी चुकाई शराब के निर्माता एवम विक्रेता रेवढ़ा पंचायत के मानमदेव गांव निवासी राम प्रगाश राय के पुत्र नागेंद्र राय को गिरफ्तार किया है।
इसके घर समेत आसपास की तलाशी में पोखर के भिंडा पर तार के छज्जा से ढककर रखा पांच लीटर वाली सफेद गैलन में चार लीटर चुकाई शराब बरामद बरामद किया है।
- Advertisement -
थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने बताया
नागेंद्र राय को दूसरी बार देसी चुलाई के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके विरुद्ध विशेष रूप से आदतन अपराधी संबंधित प्रतिवेदन न्यायालय में समर्पित किया जाएगा।।
Bihar Train Diverted: बिहार में गोपालगंज-गोरखपुर रेल लाइन पर नॉन-इंटरलॉकिंग काम के कारण 10 और 11 अक्टूबर को 19 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। यात्रियों को असुविधा से बचने के ल
#BiharTrainNews,#EastCentralRailway,#GopalganjGorakhpur
Bihar EOU Raid: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने योजना एवं विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी की। मुजफ्फरपुर से नोटों के बंडल मिले
#BiharEOURaid,#CorruptionInBihar,#NaradKumarDas
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बड़ा बवाल देखने को मिला। पटना में महागठबंधन के आक्रोश मार्च के दौरान तेजस्वी यादव, मीसा भारती और मुकेश सहनी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
#BiharPolitics,#MahagathbandhanProtest,#TejashwiYadav
Bihar Voter List: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर गुरुवार को पटना में बड़ा राजनीतिक हंगामा हुआ। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन ने राजभवन मार्च क
#BiharVoterList,#TejashwiYadav,#Mahagathbandhan