back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

Darbhanga News | दरभंगा का Interstate Cyber Gang कनेक्शन का खुलासा, Rajasthan की CID ने दो Cyber Criminals को Darbhanga से दबोचा, Rajasthan Police की ID हैक कर उड़ाता था कैश

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | दरभंगा का Interstate Cyber Gang कनेक्शन का खुलासा, Rajasthan की CID ने दो Cyber Criminals को Darbhanga से दबोचा है, जो Rajasthan Police की ID हैक कर उड़ाता था कैश जहां राजस्थान पुलिस ने दो साइबर फ्रॉड को दरभंगा से गिरफ्तार कर बड़े रैकेट का खुलासा कर दिया है। राजस्थान पुलिस की आईडी हैक कर कैश उड़ाने वाले गिरोह के इस खुलासे से लोग भी सकते में हैं।

- Advertisement -

Darbhanga News | राजस्थान सीआईडी ने जाले थाना क्षेत्र के राढ़ी में मारा रेड…

दरभंगा में राजस्थान की सीआईडी पुलिस ने दरभंगा पुलिस की सहयोग से जाले थाना क्षेत्र के राढ़ी पश्चिमी पंचायत के पकटोला निवासी समरेश कुमार झा उर्फ राघव और नगर परिषद जाले के जाले पश्चिमी निवासी संजय कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

Darbhanga News | राजस्थान की पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर साथ ले गई

बताया जाता है समरेश झा राजस्थान पुलिस के आईडी को हैक कर अनाधिकृत रूप से लोगों के बैंक एकाउंट को एक्सेस कर रुपये को उड़ा देता है। जबकि दूसरा आरोपी संजय झा सीएससी के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करता कर देता था। इस मामले को लेकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध राजस्थान में प्राथमिकी दर्ज है। राजस्थान की पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर साथ ले गई है। इसकी पुष्टि करते हुए जाले थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि दोनो आरोपियो के खिलाफ पुलिस आईडी को हैक कर रुपये गायब करने का मामला दर्ज है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  LPG Cylinder Price पर रोहिणी आचार्य का मोदी सरकार पर तीखा हमला, पूछा- 'सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा?'

Darbhanga News | जाले पकटोला निवासी समरेश झा राजस्थान क्राइम ब्रांच और पुलिस की वेबसाइट को हैक कर देता था वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, राजस्थान सीआइडी टीम की टीम ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है वह बहुत बड़ा शातिर दिमाग वाला अपराधी है। इसके किये कारनामे से राजस्थान पुलिस भी सकते में आ गई है। दरभंगा के जाले थानाक्षेत्र के पकटोला निवासी समरेश झा राजस्थान क्राइम ब्रांच और पुलिस की वेबसाइट को हैक कर देता है और उन आरोपितों के बैंक खाते को फ्रीज कर देता था। जिसके खिलाफ गंभीर मामले में जांच चल रही होती थी।

Darbhanga News | लोगों को ब्लैकमेल कर मुंहमांगी रकम वसूलने का काम

बैंक खाते को फ्रीज करने के बाद संबंधित लोगों को ब्लैकमेल कर मुंहमांगी रकम वसूलने का काम करता था। पूछताछ में जो बातें सामने आई उससे राजस्थान सीआइडी अधिकारी भी हैरान हो गए है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह प्रति माह डेढ़ सौ केस को स्टडी करता है उसके बाद वह संबंधितों लोगों का अकाउंट हैक कर चुना लगाता था। आरोपी समरेश के इस कारनामे से राजस्थान पुलिस भी अनजान थी और संबंधित बैंक के अधिकारी को भी नही मालूम था।

Darbhanga News | समरेश ने एक साफ्टवेयर भी खरीद रखा था

इस पूरे खेल को करने के लिए समरेश ने एक साफ्टवेयर भी खरीद रखा था। जिसके सहारे वह इतनी बड़े मामले को बड़े ही शातिर तरीके से अंजाम देता था। लेकिन उसके द्वारा किये गलती के कारण ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके एक सबूत छोड़ने की वजह से वह सीआइडी के हत्थे चढ़ गया।

Darbhanga News | सीआइडी टीम को इसकी जानकारी मिल गई

बताया जाता है कि समरेश ने जाले थाना क्षेत्र के रहने वाले संजय कुमार झा के सीएसपी से एक साफ्टवेयर कंपनी को 20 हजार रुपये ट्रांसफर कराया। इसी गलती ने उसे सलाखों तक पहुंचा दिया। सीआइडी टीम को इसकी जानकारी मिल गई और सबसे पहले संजय कुमार झा की खोज में पहुंची। संजय ने टीम का सामना किया। उसने पुलिस को बताया कि रुपये मैंने रुपये ट्रांसफर किया है मैंने समरेश के कहने पर ट्रांसफर किया है। रुपये भी उसने ही दिए थे। इतना सुनते ही सीआइडी टीम ने उसे सरकारी गवाह बनाते हुए पकटोला गांव में छापेमारी की। जहां से उसे दबोच लिया। पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि समरेश को साइबर अपराध मामले में मुंबई में गिरफ्तार हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Robotic Surgery Bihar: IGIMS पटना में AI-सक्षम रोबोटिक सर्जरी का आगाज़, सरकारी अस्पताल में पहली बार हुआ ऐसा कमाल

Darbhanga News  |समरेश मुंबई से जमानत लेने के बाद राजस्थान पहुंचा था

पुलिस सूत्रों के अनुसार समरेश मुंबई से जमानत लेने के बाद राजस्थान पहुंचा था। जहां वह साइबर ठगी के लिए नए तरीके का इजाद किया था। साफ्टवेयर के माध्यम से पुलिस के वेवसाइट को हैक कर उन लोगों का पूरी जानकारी हासिल करता था जो किसी ना किसी मामले में या तो आरोपित होते थे अथवा उसकी संलिप्तता को लेकर जांच चल रही होती थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sarkari Naukri: एसडीएम और तहसीलदार के पदों में क्या है बड़ा अंतर, जानें विस्तार से

Sarkari Naukri: देश के लाखों युवा हर साल प्रशासनिक सेवाओं में अपना करियर बनाने...

Rutuja Sawant News: रुतुजा सावंत ने दिखाई दिलेरी, कीचड़ से भरे गड्ढे में शूटिंग का वीडियो हुआ वायरल!

Rutuja Sawant News: टीवी की दुनिया में नाम कमाना आसान नहीं, हर कलाकार को...

Arjun Tendulkar Wedding: सारा तेंदुलकर ने भाभी सानिया के लिए लिखा दिल छू लेने वाला संदेश

Arjun Tendulkar Wedding: भारतीय खेल जगत में इन दिनों खुशी का माहौल है। मास्टर...

हिमाचल प्रदेश JBT Recruitment: 600 पदों पर शिक्षकों की बंपर भर्ती, यहां जानें पूरी जानकारी

JBT Recruitment: हिमाचल प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें