spot_img

Darbhanga News|Kamtaul News| महर्षि गौतम की तपोस्थली के एक युग का अंत..,रामानंदी संत महावीर शरण दास जी महाराज हो गए ब्रह्मलीन

spot_img
- Advertisement -

आंचल कुमारी कमतौल। Darbhanga News|Kamtaul News| महर्षि गौतम की तपोस्थली के एक युग का अंत..,रामानंदी संत महावीर शरण दास जी महाराज हो गए ब्रह्मलीन| जहां, रामानंदी संत महावीर शरण दास जी महाराज का ब्रह्मलीन होना, तपोस्थली को पाट नहीं सकेगा। जहां, न्याय शास्त्र के प्रणेता का एक युग समाप्त हो गया। महर्षि गौतम की तपोस्थली में बाल्यकाल से वैराग्य का जीवन जीने (Ramanandi saint Mahavir Sharan Das Ji Maharaj passed away in Darbhanga) वाले करीब 85 वर्षीय रामानंदी संत महावीर शरण दास जी महाराज ने अधवारा समूह के खिरोई नदी के पावन तट पर विराजमान गौतमाश्रम में बीती रात ब्रह्मलीन को समर्पित हो गए।

- Advertisement -

- Advertisement -

अंतिम संस्कार वैष्णव सनातन परंपरा के अनुसार आश्रम परिसर उनके शिष्यों ने किया। रामानंदी संत महावीर शरण दास जी महाराजसहरसा जिला के नवहट्टा प्रखंड के रहने वाले थे। पिछले सत्तर वर्षों से आश्रम में रहकर आश्रम की देखरेख और सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

गौतमाश्रम पीठ के ब्रह्मलीन महंत महावीर शरण दास के अंतिम दर्शन को लेकर इलाके के हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। इसमें उनके शिष्य और विभिन्न मठ-मंदिर के साधु संत भी शामिल थे। अपराह्न चार बजे साधु संतों की मौजूदगी आश्रम परिसर में अंतिम संस्कार समाधि दी गई। संत परंपरा के अनुसार जो भी नियम है, उसका पालन किया जाएगा। गुरुदेव भगवान के 13वीं संस्कार में मिथिलांचल सहित दूसरे प्रदेश और नेपाल के शिष्य शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: एक महीने में 110 शराबियों को कोर्ट ने सुनाई सजा, जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, आश्रम से जुड़े लोगों ने बताया कि गुरुदेव भगवान काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था, इसी दौरान शुक्रवार की देर रात गुरुदेव भगवान का शरीर शांत हो गया। वैष्णव सनातन परंपरा के अनुसार और गुरुदेव भगवान की इच्छा के अनुरूप विधि विधान से गुरुदेव भगवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रभु श्री रामलला उनको अपने चरणों में स्थान दें।

यह भी पढ़ें:  LNMU Darbhanga कैंसर पर शोध कर दरभंगा की बेटी काजल ने लहराया परचम, अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला बड़ा सम्मान

मौके पर जाले के विधायक सह पूर्व मंत्री जीबेश कुमार, महर्षि गौतम आश्रम न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ. विजय भारद्वाज सहित इलाके के सैंकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे। मन्दिर से जुड़े संत नारायण शरणदास जी ने बताया आज से 18 जुलाई तक के लिए अखंड संकीर्तन प्रारंभ हो गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News मधुबनी में शुरू हुई राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता, दमखम दिखा रहीं बेटियां

Madhubani News: मधुबनी के वाट्सन उच्च विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। करीब 150 खिलाड़ी इसमें ले रही हैं हिस्सा।

सुपौल में किराए के मकानों से मुक्त होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूलों में होगा संचालन

Supaul News: सुपौल के मरौना प्रखंड में किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।

Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

Darbhanga News: दरभंगा के बलभद्रपुर में नवनिर्मित मकान का ताला काटकर चोरों ने दो लाख रुपये के बिजली वायरिंग का सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर से सोने की चेन और अंगूठियां ठग लीं।