मई,3,2024
spot_img

Darbhanga News | Ramnavmi…संवेदनशील क्षेत्र में दिखी भाईचारे की भक्ति, दिखाया समर्पण….अब Rural SP Kavya Mishra ये करेंगी

spot_img
spot_img
spot_img

Darbhanga News | Ramnavmi…संवेदनशील क्षेत्र में दिखी भाईचारे की भक्ति, दिखाया लोगों ने समर्पण….अब Rural SP Kavya Mishra ये करेंगी जहां, बेनीपुर में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर Rural SP Kavya Mishra ने प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही, सभी पूजा समिति को साधुवाद दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने रामनवमी पूजा समिति के सदस्यों को सम्मानित करने का निर्णय किया है।

Darbhanga News | बहेड़ा थाना परिसर में Rural SP Kavya Mishra ने कहा

इस संबंध में उन्होंने सोमवार को बहेड़ा थाना परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न पर्व त्योहार को लेकर बहेड़ा थाना क्षेत्र को संवेदनशील क्षेत्र के रूप में आकलन किया जाता रहा है लेकिन इस क्षेत्र में कार्य के दौरान बहेड़ा थाना क्षेत्र के लोगों से आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण का अद्भुत समागम देखने को मिला है।

Darbhanga News | प्रशासनिक स्तर पर समिति के सदस्यों को सम्मानित करने का फैसला,

इसको लेकर प्रशासनिक महकमे में काफी प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है। इसे लेकर सभी रामनवमी पूजा समिति के सदस्यों को प्रशासनिक स्तर पर सम्मानित करने का निर्णय किया गया है। साथ ही शांति समिति में शामिल सभी समुदाय एवं वर्ग के लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इसी तरह शांति और सद्भाव का माहौल कायम रहे। जिससे कि आपसी सद्भाव के साथ-साथ विकास का मार्ग प्रशांत होगा। इस दौरान अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी आशुतोष कुमार,थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  Rising Stars | Darbhanga Radiance Classes Outshines Kota Giants in JEE Excellence!

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें