spot_img

Darbhanga News | दरभंगा में दुष्कर्म का जुर्माना सवा लाख…और अब मौत की क्या कीमत लगेगी पंचायत में…

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | दरभंगा में दुष्कर्म का जुर्माना सवा लाख…और अब मौत की क्या कीमत लगेगी अब पंचायत में…जहां दुष्कर्म पीड़िता की मौत हो गई है। इससे पहले दुष्कर्म पर पंचायत में सवा लाख रुपए का जुर्माना लगाकर आरोपी को बरी कर दिया गया था। अब पुलिस ने शव को जब्त करते हुए आगे की तहकीकात तेज कर दी है।

- Advertisement -

Darbhanga News | जहां, बाजितपुर पंचायत का नरहा टोला शर्म से खड़ा है

दरभंगा, जिले के बाजितपुर थाना क्षेत्र के बाजितपुर पंचायत के नरहा टोला निवासी सुनील कुमार ने गत एक मार्च को गांव की रहने वाली बच्ची 17 वर्ष के साथ पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। दुष्कर्म की पीड़ित बच्ची की मौत गत 17 मार्च को हो गई। बच्ची की मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों के बीच हुई पंचायत में 1लाख 25 हजार रुपये में मामला सुलह के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के दौरान मौके पर पहुँची पुलिस शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा बाकरगंज की अनुप्रिया चौधरी को आजीवन कारावास| खौफनाक वारदात का अंत ! पति को हॉर्लिक्स में जहर देने वाली पत्नी को उम्रकैद!

Darbhanga News | जब बच्ची अपने मवेशी को चराने के लिए बाहर गईं थी

घटना 1 मार्च को उस समय घटी जब बच्ची अपने मवेशी को चराने के लिए बाहर गईं थी इस दौरान आरोपी सुनील ने उसे जबरदस्ती सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसकी शिकायत बच्ची अपने परिजनों से की थी। घटना के बाद परिजनों ने आरोपित के अभिभावकों एवं ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पंचायत के मुखिया व सरपंच सहित गांव के गणमान्य लोगों के साथ हुई पंचायत में आरोपित सुनील कुमार को बतौर जुर्माना सवा लाख अदायगी का निर्णय लिया गया। आरोपित ने सवा लाख रुपए की अदायगी भी कर दी। इस बात का उल्लेख थाने में दर्ज प्राथमिकी में भी किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के युवाओं की चमकी किस्मत! सरकार की इस पहल से बदल जाएगी जिंदगी

Darbhanga News | किशोरी की तबीयत अचानक बिगड़ने

लेकिन घटना 15 दिनों के बाद गत 16 मार्च को किशोरी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए दरभंगा में भर्ती करवाया। वहां चिकित्सक ने उसका इलाज के बाद वह अपने परिजनों के साथ वापस घर लौट गई। रातभर भली-चंगी रही किशोरी की तबीयत 17 मार्च की सुबह बिगड़ी और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की। इस बीच घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची बाजितपुर थाने की पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News करंट लगने से युवक की मौत ! जानिए - बुजुर्ग माता पिता पर क्या गुजरी

Darbhanga News | बाजितपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया

इस संबंध में बाजितपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद वरीय पदाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Darbhanga News | बेनीपुर डीएसपी आशुतोष कुमार ने कहा

बेनीपुर डीएसपी आशुतोष कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। इस मामले में हुई पंचायत की जानकारी ली जा रही है। किस स्तर पर कौन कौन लोगों ने पंचायत में शामिल होकर आरोपी पर जुर्माना लगाया था। आरोपित पर जुर्माना लगाने सहित अन्य मामलों की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुफ्त बिजली फिर भी बिल में ‘माइनस’? मुजफ्फरपुर में उपभोक्ता हैरान, जानिए सच – ?

Bihar Electricity Bill: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बावजूद मुजफ्फरपुर के उपभोक्ताओं के बिल में 400-500 रुपये तक का 'माइनस' बैलेंस आ रहा है। जानिए इस उलझन की वजह और विभाग का स्पष #BiharElectricity,#MuzaffarpurNews,#FreeElectricityScheme

बिहार में महिला सुरक्षा पर बड़ा विवाद! मांझी ने चिराग पासवान को दिया सीधा जवाब, ‘शर्मिंदा हैं तो एक्शन लें’

Bihar Women Safety: बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर NDA के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर कोई शर्म #BiharWomenSafety,#JitanRamManjhi,#NDAConflict

EOU के छापे से हड़कंप: इस अधिकारी के पास निकली 1.49 करोड़ की बेनामी संपत्ति, देखकर चौंक जाएंगे!

Patna EOU Raid: पटना में आर्थिक अपराध इकाई ने कैमूर परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की। उन्हें 1.49 करोड़ रुपये से अधिक की आय से #BiharCorruption,#EOURaid,#KaimurNews

गंडक की तबाही का खौफनाक मंजर! पूर्वी चंपारण में बाढ़ के पानी में बहकर आए हिरण, फिर जो हुआ…

East Champaran Flood: पूर्वी चंपारण में गंडक नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। नेपाल में हुई भारी बारिश और वाल्मीकिनगर बराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी ने तबाही म #EastChamparanFlood,#WildlifeRescueBihar,#GandakRiver