back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 1, 2026
spot_img

Bihar School Holiday List 2024 | 2024 की छुट्टी का कैलेंडर OUT, अब इनकी छुट्टी खत्म, ईद और बकरीद में 3-3 दिन छुट्टी, पढ़िए पूरी लिस्ट देशज टाइम्स पे

spot_img
- Advertisement - Advertisement

शिक्षा विभाग ने 2024 कैलेंडर वर्ष के लिए स्कूलों की छुट्टी तालिका सोमवार को जारी कर दी है। छुट्टी तालिका में इस बार कई बदलाव किये गये हैं।

- Advertisement -

रक्षाबंधन की छुट्टी को खत्म कर दिया गया है। यही नहीं जन्माष्टमी, महाशिवरात्री, तीज और जिउतिया की छुट्टी को भी खत्म कर दिया गया है लेकिन ईद और बकरीद में 3-3 दिन की छुट्टी दी गयी है। 10, 11 और 12 अप्रैल को ईद की छुटी और 18, 19 और 20 जून को बकरीद की छुट्टी दी गयी है। 17 और 18 जुलाई को मुहर्रम के मौके पर स्कूल बंद रहेंगे।

- Advertisement -

गर्मी की छुट्टी 20 से बढ़ाकर 30 दिनों का कर दिया गया है। 15 अप्रैल से 15 मई तक स्कूलों में गर्मी की छुट्टी रहेगी। इस दौरान शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी अन्य दिनों की तरह स्कूल आते रहेंगे।

- Advertisement -

बता दें कि 2023 में तीज के लिए 2 दिन और जिउतिया पर एक दिन की छुट्टी दी गयी थी। लेकिन अब 2024 में तीज और जिउतिया पर मिलने वाली छुट्टी को खत्म कर दिया गया है। यहां तक की रक्षा बंधन, महाशिवरात्री, जन्माष्टमी में भी छुट्टी नहीं रहेगी।

शिक्षा विभाग ने 2024 के लिए अवकाश तालिका जारी कर दी है। साल में कुल 60 दिन का अवकाश दिया गया है। इसे लेकर अधिसूचना भी जारी की गयी है। देखिये किस किस पर्व त्योहार में स्कूल बंद रहेंगे।

Bihar School Holiday List 2024

Bihar School Holiday List 2024
Bihar School Holiday List 2024
Bihar School Holiday List 2024
Bihar School Holiday List 2024
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मालमाल वीकली 2: परेश रावल ने लगाई मुहर, फिर दिखेगा ‘लीलाराम’ का जलवा!

Malamaal Weekly 2 News: 2006 में जब निर्देशक प्रियदर्शन 'मालामाल वीकली' लेकर आए थे,...

चंद्र ग्रहण 2026: भय नहीं, शांति से करें सामना

Chandra Grahan 2026: ब्रह्मांड की अलौकिक लीलाओं में चंद्र ग्रहण एक अद्भुत और महत्वपूर्ण...

वैश्विक तनाव के बीच भारतीय Stock Market में विदेशी निवेशकों का रुझान: एक विश्लेषण

Stock Market: ईरान-इजरायल के बीच गहराते तनाव ने वैश्विक वित्तीय बाजारों में हलचल मचा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें