back to top
25 मार्च, 2024
spot_img

Darbhanga News| Alinagar News| आय से अधिक संपत्ति में फंसे अलीनगर हरियठ के पूर्व मुखिया रजी अहमद, जमीनी दस्तावेज, बैंक खातों समेत कई कागजात बरामद

spot_img
spot_img
spot_img

Darbhanga News| Alinagar News| आय से अधिक संपत्ति में फंसे अलीनगर हरियठ के पूर्व मुखिया रजी अहमद, जमीनी दस्तावेज, बैंक खातों समेत कई कागजात बरामद। जहां,दिन के 12 बजे से 4 बजे तक टीम इनके हरियठ से लेकर दरभंगा के नवनिर्मित मकान पर रेड मारती रही। कागजों को खंगालती रही।

Darbhanga News| Alinagar News| हरियठ पंचायत के कई बार मुखिया रहे हैं रजी अहमद

अलीनगर प्रखंड के हरियठ पंचायत के कई बार मुखिया रहे रजी अहमद के घर हरियठ स्थित पैतृक मकान और दरभंगा के सारा मोहनपुर स्थित नवनिर्मित मकान पर शुक्रवार को निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी छापेमारी की है। यहां इस छापेमारी के दौरानपूर्व मुखिया के विरुद्ध 89 लाख 16061 रुपए के आय से अधिक का मामला सामने आया।

Darbhanga News| Alinagar News| हरियठ गांव स्थित आवास पर दिन के 12 बजे से 4 बजे तक टीम

जानकारी के अनुसार, हरियठ गांव स्थित आवास पर दिन के 12 बजे से 4 बजे तक टीम ने जांच करते हुए कई कागजात खंगाले। इसमें टीम का नेतृत्व निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक सह तलाशी दल प्रभारी शिव कुमार साहू कर रहे थे।

Darbhanga News| Alinagar News| टीम में 11 अधिकारी शामिल

वहीं, विभाग के पुलिस उपाधीक्षक सह आईओ अमरेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, विभाग के पुलिस उपाधीक्षक राजन प्रसाद सिंह,विभाग के पुलिस निरीक्षक मो.नजीमुद्दीन, मुरारी प्रसाद, सत्येंद्र राम समेत 11 लोग शामिल थे। वहीं, दंडाधिकारी के तौर पर स्थानीय अंचलाधिकारी कुमार शिवम के अलावा विधि व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष विनय मिश्रा एसआई मौसम दलबल के साथ मौजूद थे।

Darbhanga News| Alinagar News| मो. रजी अहमद पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा

जानकारी के अनुसार, निगरानी थाना में दर्ज वाद संख्या 5/24 दिनांक 12 जून 2024 जिसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) सह , 13(1)(b) लगी है। पूर्व मुखिया मो.रजी अहमद के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा है। इसमें विशेष न्यायालय निगरानी मुजफ्फरपुर से प्राप्त तलाशी वारंट के आलोक में उक्त तलाशी प्रक्रिया की गई।

Darbhanga News| Alinagar News| कई कागजात मिले

जांच के क्रम में आरोपी के घर से जमीन के दस्तावेज, बैंक खाता से संबंधी विवरणी समेत कई कागजात बरामद किए गए हैं। इसकी जब्ती सूची बनाई गई। मौके पर पूर्व मुखिया मो.रजी अहमद एवं उनके परिवार के कई सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  17 साल से ' अटकी ', @9360 स्कूल, यह आपकी कैसी शिक्षा हुज़ूर?
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें