दरभंगा में आधी रात पुलिस चेकिंग! ग्रामीण एसपी ने 4 थानों में मारा औचक छापा। बहेड़ा से मनीगाछी तक घूमें SP आलोक, कई थानों में मिली बड़ी लापरवाही।सादे लिबास में ड्यूटी कर रहे पुलिसवाले! SP की फटकार, SSP के आदेश की उड़ाई धज्जियां।CCTV, वायरलेस और रजिस्टर सबकी हुई जांच। मालखाना से हवालात तक – दरभंगा SP ने रातों-रात थानों की पोल खोली@प्रभास रंजन,दरभंगा, देशज टाइम्स।
दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो| ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने बीती रात बहेड़ा, मनिगाछी, नेहरा और वाजिदपुर थानों का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण थानों की सुरक्षा व्यवस्था, कार्यप्रणाली और पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता की जांच के उद्देश्य से किया गया।
निरीक्षण: कहां किस प्वाइंट पर रहा ग्रामीण एसपी आलोक का फोकस
जांच क्षेत्र | मुख्य निर्देश व निष्कर्ष |
---|---|
रात्रि गश्ती व सुरक्षा व्यवस्था | – गश्ती की प्रभावी निगरानी व समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश। – संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त गश्ती लगाने की हिदायत। – गश्ती दल की उपस्थिति, वाहनों की स्थिति, और संचार उपकरणों (वायरलेस सेट) की जांच। |
वर्दी में ड्यूटी | – कई पुलिसकर्मी सादे लिबास में ड्यूटी करते पाए गए। – यह एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलरेड्डी के वर्दी नियमों का उल्लंघन है। – सभी पुलिसकर्मियों को वर्दी में ड्यूटी का सख्त निर्देश। |
अभिलेख व रजिस्टर प्रबंधन | – गुंडा रजिस्टर, अपराध रजिस्टर और शिकायत रजिस्टर को नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश। |
थाना परिसर व्यवस्था | – मालखाना, हवालात, साफ-सफाई, पीने के पानी की उपलब्धता और CCTV कैमरों की कार्यक्षमता की जांच की गई। |
एसपी ने क्या कहा?
ग्रामीण एसपी आलोक कुमार ने स्पष्ट किया कि—
“अनुशासन और तत्परता पुलिस की प्राथमिक पहचान है। यदि कोई कर्मी नियमों की अवहेलना करता है तो उस पर कार्रवाई तय है।”
देशज टाइम्स त्वरित संपादकीय:
वर्दी में ड्यूटी का पालन नहीं करना, सुरक्षा में बड़ी चूक हो सकती है। रात्रि गश्ती और CCTV निगरानी की मजबूती से अपराधों की रोकथाम संभव है। थानों का पुनः मूल्यांकन और समय-समय पर निरीक्षण आवश्यक है।