back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 16, 2026
spot_img

Darbhanga के जाले प्रखंड में 63.42% रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; 69 हजार से ज्यादा महिला वोटरों ने डाला वोट

spot_img
- Advertisement -

जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए मतदान में कुल 63.42 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल दो लाख 13 हजार 475 मतदाताओं में से एक लाख 30 हजार 948 लोगों ने वोट डाला। इनमें 69,297 महिलाएं और 61,651 पुरुष शामिल थे।

- Advertisement -

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मतदान

सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ और दिनभर उत्साह का माहौल रहा। कुछ मतदान केंद्रों पर EVM में तकनीकी गड़बड़ी की सूचना मिली, लेकिन उसे मौके पर ही ठीक कर लिया गया।

- Advertisement -

अर्द्धसैनिक बलों और होमगार्ड जवानों की तैनाती से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का कड़ा पहरा रहा। वहीं उड़नदस्ता टीम भी लगातार निगरानी में रही।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बदला कारोबार, सिलेंडर संकट से कुम्हारों की चांदी, मूर्ति छोड़ बना रहे ड्रम वाले चूल्हे, पढ़िए दरभंगा के होटलों की किचन कथा Latest! क्या कह रहे रेस्टोरेंट संचालक प्रदीप गुप्ता

घंटेवार मतदान प्रतिशत

  • सुबह 9 बजे तक मतदान 13.6%

  • 11 बजे तक 29.15%

  • 1 बजे तक 40.10%

  • 3 बजे तक 51.95%

  • 5 बजे तक 58.68%
    अंततः शाम तक 61.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

महिलाओं की रही अधिक भागीदारी

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें दिखीं। कई केंद्रों पर महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही, जिससे महिला मतदाताओं की जागरूकता झलकी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल, SSP जगुनाथ रेड्डी ने डायल-112 के दारोगा को किया सस्पेंड, महकमे में मचा हड़कंप

पिंक मतदान केंद्रों पर दिखा उत्साह

प्रभारी बीडीओ सह एआरओ मनोज कुमार ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 5 पिंक मतदान केंद्र बनाए गए थे।
जोगियारा पंचायत के मध्य विद्यालय कूंजकुटी (केंद्र संख्या 34, 35) और नवादा मध्य विद्यालय (केंद्र संख्या 37) पर महिला कर्मियों की तैनाती रही।

  • केंद्र संख्या 34 पर 755 में से 433 मतदाताओं ने वोट डाला

  • केंद्र संख्या 35 पर 766 में से 394 मतदाताओं ने मतदान किया

  • केंद्र संख्या 37 पर 574 में से 364 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में LPG Cylinder Price पर बड़ी खबर, गैस की कोई कमी नहीं, प्रशासन ने जारी किए आंकड़े, जमाखोरों पर होगी कार्रवाई!

कुल मतदाताओं का विवरण

एआरओ के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र में कुल 2,13,475 मतदाता पंजीकृत हैं—

  • 1,01,165 महिलाएं

  • 1,12,306 पुरुष

  • 4 ट्रांसजेंडर मतदाता

मतदान के दौरान शांति, उत्साह और लोकतांत्रिक जोश का नजारा पूरे जाले प्रखंड में देखने को मिला।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सलमान खान की नई फिल्म का नाम बदला, जानिए क्या है ‘भाईजान’ की इस खास वॉर ड्रामा का नया Title!

Salman Khan News: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान की हर फिल्म उनके फैंस के...

Realme P4 Lite 5G: भारत में एंट्री को तैयार यह दमदार 5G स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

Realme P4 Lite 5G: स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर से किफायती और दमदार...

Sanju Samson का शानदार प्रदर्शन, राहुल द्रविड़ हुए गदगद!

Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट में 'संजू बाबा' के नाम से मशहूर संजू सैमसन के...

पश्चिम एशिया में गहराते संकट के बीच भारत की Energy Security कूटनीति

Energy Security: पश्चिम एशिया में गहराते तनाव और देश में गैस आपूर्ति की संभावित...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें