back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 15, 2025

Darbhanga के जाले प्रखंड में 63.42% रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; 69 हजार से ज्यादा महिला वोटरों ने डाला वोट

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए मतदान में कुल 63.42 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल दो लाख 13 हजार 475 मतदाताओं में से एक लाख 30 हजार 948 लोगों ने वोट डाला। इनमें 69,297 महिलाएं और 61,651 पुरुष शामिल थे।

- Advertisement - Advertisement

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मतदान

सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ और दिनभर उत्साह का माहौल रहा। कुछ मतदान केंद्रों पर EVM में तकनीकी गड़बड़ी की सूचना मिली, लेकिन उसे मौके पर ही ठीक कर लिया गया।

- Advertisement - Advertisement

अर्द्धसैनिक बलों और होमगार्ड जवानों की तैनाती से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का कड़ा पहरा रहा। वहीं उड़नदस्ता टीम भी लगातार निगरानी में रही।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Biraul News: बिरौल SDO शशांक राज की शालीन कार्यशैली को मिला सम्मान, DM Kaushal Kumar ने की सराहना

घंटेवार मतदान प्रतिशत

  • सुबह 9 बजे तक मतदान 13.6%

  • 11 बजे तक 29.15%

  • 1 बजे तक 40.10%

  • 3 बजे तक 51.95%

  • 5 बजे तक 58.68%
    अंततः शाम तक 61.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

महिलाओं की रही अधिक भागीदारी

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें दिखीं। कई केंद्रों पर महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही, जिससे महिला मतदाताओं की जागरूकता झलकी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident: दरभंगा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने ली मासूम की जान, परिवार में कोहराम

पिंक मतदान केंद्रों पर दिखा उत्साह

प्रभारी बीडीओ सह एआरओ मनोज कुमार ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 5 पिंक मतदान केंद्र बनाए गए थे।
जोगियारा पंचायत के मध्य विद्यालय कूंजकुटी (केंद्र संख्या 34, 35) और नवादा मध्य विद्यालय (केंद्र संख्या 37) पर महिला कर्मियों की तैनाती रही।

  • केंद्र संख्या 34 पर 755 में से 433 मतदाताओं ने वोट डाला

  • केंद्र संख्या 35 पर 766 में से 394 मतदाताओं ने मतदान किया

  • केंद्र संख्या 37 पर 574 में से 364 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

यह भी पढ़ें:  Darbhanga MLA संजय सरावगी ने दी बधाई, कहा — नितिन नवीन का BJP National Executive President बनने से संगठन को मिलेगी खास मजबूती

कुल मतदाताओं का विवरण

एआरओ के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र में कुल 2,13,475 मतदाता पंजीकृत हैं—

  • 1,01,165 महिलाएं

  • 1,12,306 पुरुष

  • 4 ट्रांसजेंडर मतदाता

मतदान के दौरान शांति, उत्साह और लोकतांत्रिक जोश का नजारा पूरे जाले प्रखंड में देखने को मिला।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL Auction 2026: श्रेयस अय्यर ने मचाया तहलका, क्या पंजाब किंग्स है नीलामी के लिए तैयार?

IPL Auction 2026: फैंस तैयार हो जाएं आईपीएल के धूम-धड़ाके के लिए! क्रिकेट के...

सर्दियों में कार ड्राइविंग: कोहरे में सुरक्षित ड्राइव के लिए अपनाएं ये आसान तरीके!

Car Driving Winter Tips: सर्दियों का मौसम अपनी ठंडी हवाओं के साथ घने कोहरे...

Bahraich Wolf: बहराइच में दहशत का अंत! खूंखार नर-मादा भेड़िया जोड़ा ढेर, जानें पूरी कहानी

Bahraich Wolf: जंगल से निकली खूंखार परछाई, जिसने मासूमों की जान लील ली थी,...

Bihar Birth Certificate: बिहार में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की होड़, 50 पार के लोग भी शामिल? पढ़िए रिपोर्ट

Bihar Birth Certificate: जन्म प्रमाण पत्र, पहचान का वह पहला दस्तावेज़ है जो किसी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें