spot_img

दरभंगा मंडलकारा में मिली मोबाइल, बिरौल की महिला कैदी के पास से हुई बरामद…उठ रहे सवाल…जेल के भीतर मोबाइल पहुंचाने में किसका हाथ?

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख। दरभंगा कारा में जांच के दौरान एक महिला के पास से मोबाइल बरामद हुई है। इस मामले को लेकर जेल उपाधीक्षक शिव प्रसाद ने लहेरियासराय थाना में आवेदन देकर जेल में बंद एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Advertisement -

दिये आवेदन में जेल उपाधीक्षक श्री प्रसाद ने कहा है नियमित जांच के दौरान कैदी पानो देवी के पास से एक मोबाइल बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि बिरौल थाना क्षेत्र के शेर बिजुलिया की रहने वाली पानो दरअसल उत्पाद अधिनियम के तहत जेल में बंद है !तालाशी के दौरान इस मोबाइल के मिलने से कई गंभीर सवाल जेल प्रशासन पर उठना लाजमी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! एक साथ इतने वारंटी पकड़े गए, नाबालिग भी मिली

आखिर कड़ी सुरक्षा के बीच कैसे मोबाइल जेल में बंद कैदियों के पास पहुंच जाती है। कुछ दिन पहले जेल में बंद गुर्गों ने एक स्वर्ण व्यवसाई से 50 लाख रुपये बतौर रंगदारी की मांग की थी। इस बाबत प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी लेकिन अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है कि वह नंबर किसका है और उसका लोकेशन क्या है! कुछ माह पहले कई लोगों से रंगदारी मांगी गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Laharaiasarai Petrol Pump Fraud : पेट्रोल पंप मैनेजर ने मालिक को लगाया 90 लाख का चूना! Darbhanga में सामने आया बड़ा फ्रॉड

अब सवाल यह भी उठता है कि जेल के अंदर मोबाइल पहुंचाने में कहीं जेल कर्मियों का हाथ तो नहीं! लहेरियासराय थाना अध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मधुबनी में भू-माफियाओं पर शिकंजा: मेयर का बेटा, उप मेयर भी फंसे, सरकारी पोखर निगलने की कीमत!

Madhubani Land Mafia: मधुबनी में सरकारी पोखर पर अवैध कब्जे को लेकर मेयर के पुत्र, उप मेयर और पूर्व चेयरमैन के पति सहित 47 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। यह कार्रवाई भू-माफियाओं के खिलाफ ब#MadhubaniNews,#LandMafia,#BiharCrime

मधुबनी: नहर में मिला था सिर-पैर कटा शव, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, दो को उम्रकैद!

Madhubani News: मधुबनी के झंझारपुर व्यवहार न्यायालय ने बहुचर्चित अमित यादव हत्याकांड में दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने मृतक की पत्नी को मुआवजा देने क#MadhubaniNews,#BiharCrime,#JusticeServed

मधुबनी में सरकारी पोखर पर 40 साल से कब्जे का खेल खत्म! 47 लोगों पर ताबड़तोड़ FIR

Madhubani News: मधुबनी के तिलक चौक पर 40 साल से सरकारी पोखर की जमीन पर अवैध कब्जे और निबंधन के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। 47 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई, जिससे शहर में ह#MadhubaniNews,#IllegalEncroachment,#BiharPolice

मधुबनी में इतिहास! जिले को मिला पहला SSP, बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर? | जानिए – नए SSP योगेन्द्र कुमार ने क्या कहा!

Madhubani News: मधुबनी को मिला पहला SSP, योगेन्द्र कुमार ने पदभार संभाला। उन्होंने अपराध मुक्त मधुबनी, महिला सुरक्षा, शराबबंदी और साइबर अपराध पर विशेष फोकस का संकल्प लिया है।#MadhubaniNews,#BiharPolice,#YogendraKumar