spot_img

दरभंगा गौसाघाट माघी पूर्णिमा मेला | व्यवस्था के नाम पर “खुला खेल फर्रुखाबादी”

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा माघी पूर्णिमा मेले में कुव्यवस्था, श्रद्धालुओं को हुई परेशानियों ने साबित कर दिया कि यहां आयोजन के नाम पर सिर्फ “अवैध ताकत” दिखा। लोगों की परेशानी दिखी। गदंगी दिखा। सिस्टम लाचार मिला। व्यापारी चाहें स्थानीय हों या बाहरी दूसरे जिलों के, सभी यहां से असंतुष्ट दिखे। अवैध वसूली से मर्माहत देशज टाइम्स के कैमरे के सामने जो कहा, “खुला खेल फर्रुखाबादी” ही दिखा।

- Advertisement -

कमला नदी में डुबकी से वंचित रहे श्रद्धालु

दरभंगा के सदर प्रखंड क्षेत्र के गौसाघाट तट पर आयोजित चार दिवसीय माघी पूर्णिमा मेला में इस बार अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। नेपाल समेत बिहार के विभिन्न कोनों से संतान प्राप्ति की कामना लेकर पहुंचे हजारों श्रद्धालु कमला नदी में कीचड़ और गंदगी के कारण स्नान नहीं कर सके।

- Advertisement -

व्यवस्था के नाम पर केवल वसूली

मेले में साफ-सफाई, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव साफ नजर आया। अंचल प्रशासन की ओर से कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई, जबकि सैकड़ों दुकानदारों से लाखों रुपये वसूले गए। हैरानी की बात यह रही कि कई दुकानदारों को जो रसीद दी गई, वह एक स्कूल के नाम से फर्जी तरीके से काटी गई। इसमें न तो किसी कर्मी का हस्ताक्षर था। और, न ही कोई अधिकृत नाम।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में हैवानियत | 2 साल की नातिन से दुष्कर्म ! मेला घुमाने के बहाने गाछी में टूट गए रिश्ते?

अवैध वसूली और धमकी के आरोप

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि उनसे जबरन अवैध तरीके से पैसे वसूले गए, और विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी दी गई। एक दुकानदार ने दावा किया कि एक बॉस नामक व्यक्ति हर साल आता है और धमकी देकर वसूली करता है।

चोरी और लूटपाट की घटनाएं भी आईं सामने

  • झारखंड पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत अजय कुमार का बैग, मोबाइल और ₹9,000 नकद चोरी हो गया।
  • सीतामढ़ी के दुकानदार उमाकांत कुमार ने बताया कि उनसे ₹300 का चालान काटने के साथ जबरन एक चश्मा भी ले लिया गया।
यह भी पढ़ें:  Mithila Culture Booms In Darbhanga |दीपों से जगमगाते 11 छिद्र वाले घड़े, लोकधुनें और थिरकती युवतियां !- यही तो है मिथिला की अपनी पहचान - झिझिया | नृत्य में रमा राढ़ी |भक्ति -संस्कृति का अद्भुत कोलॉज

प्रशासन की लापरवाही उजागर

जब इस मामले पर राजस्व अधिकारी विनीत चित्रा से सवाल किया गया तो उन्होंने शौचालय व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रखंड प्रशासन पर डाल दी। हालांकि, हर साल यह व्यवस्था अंचल की ओर से की जाती थी।

मेले से कमाई लाखों में, सुविधाएं शून्य

हर साल अंचल प्रशासन मेले से लाखों रुपये की वसूली करता है, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं और दुकानदारों को सुविधाओं के नाम पर शून्य व्यवस्था मिली। प्रशासनिक उदासीनता और भ्रष्टाचार ने इस धार्मिक आयोजन की पवित्रता को आघात पहुंचाया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा पुलिस में दो दरोगा की फ़ेरबदल -‘पुलिस दीदी’ की हुई वापसी! SSP जगुनाथ रेड्डी ने किया ट्रांसफर, लड़कियों में जगी नई उम्मीद

Darbhanga Police: दरभंगा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 'पुलिस दीदी' के नाम से मशहूर दरोगा ईशु रानी को नेहरा थाना की नई जिम्मेदारी मिली है, जिससे छात्राओं में खुशी है। #DarbhangaPolice,#PoliceDidi,#BiharNews

Madhubani News लापता बेटी मिली! मधुबनी पुलिस ने अयोध्या से गायब युवती को परिवार से मिलवाया, जानें पूरी कहानी

Bihar Police: मधुबनी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से लापता एक युवती को खुटौना थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पर #BiharPolice,#MadhubaniNews,#MissingGirl

दरभंगा में अकेली महिला पर जानलेवा हमला, अगरबत्ती देने के बहाने घर में घुसा शख्स, DMCH में भर्ती

Bihar Crime: बिहार के दरभंगा में एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ है। घर में अकेली सो रही महिला पर अगरबत्ती देने के बहाने घुसे युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप स #BiharCrime,#DarbhangaNews,#CrimeAgainstWomen

मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमला: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान के करीबियों को भी धमकी!

Lawrence Bishnoi Gang: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। जुहू में हुई गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को गोली लगी, जबकि सलमान खान के करीबियों को #LawrenceBishnoiGang,#TigerShroffAttack,#MumbaiCrime