
लहेरियासराय, देशज टाइम्स कोर्ट रिपोर्टर। व्यवहार न्यायालय दरभंगा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रस्तावित लोक अदालत में बेंच के पास 695 मुकदमें में पक्षकारों के बीच समक्षौता कराकर मुकदमा को खत्म किया गया।
इसमें तीन करोड़ 63 लाख 65 हजार, 342 रुपये का समझौता के आधार पर वसूली किया गया। सर्वप्रथम लोक अदालत का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर प्रभारी जज उदयवंत कुमार ,प्राधिकार के उपाध्यक्ष राजीव रौशन, न्यायिक पदाधिकारी हर्षित सिंह, विनय शंकर, संजीव कुमार सिंह, प्रभात कृष्णा,संजय प्रिया, महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया।
मौके पर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी मनोज कुमार, दीपक कुमार तृतीय, सीतेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, करुणा निधि प्रसाद आर्य, राजू कुमार, काजीव कुमार,अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, पीपी नसीरुद्दीन हैदर और प्राधिकार का सचिव दीपक कुमार मौजूद थे। अदालत की कार्य वाही निर्धारित समय 10.30 बजे प्रारंभ हुई।
पक्षकारों की सहूलियत के लिए अलग-अलग मामलों के निष्पादन के लिए कुल 11 खंडपीठ क्रियाशील था।प्रत्येक खंडपीठ में एक न्यायिक पदाधिकारी, एक पैनल अधिवक्ता, एक पीठ लिपिक को शामिल किया गया था। राष्ट्रीय लोक अदालत में कूल 695 मामलें का आपसी सहमति से निष्पादन किया गया। जिसमें 3 करोड़, 63 लाख, 65 हजार, 342 रुपये पर समक्षौता हुई ।





