spot_img

Darbhanga News| Benipur News | बेनीपुर Imtiaz Motor Garage में पड़ी रेड, मिली विदेशी गंध… निकली कलश लेकर टोली

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Benipur News | बेनीपुर Imtiaz Motor Garage में पड़ी रेड…निकली कलश लेकर टोली जहां बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के पोहद्दी आजाद चौक अवस्थित बजरंग बली मंदिर में आयोजित रामनवमी पर्व समारोह से पूर्व बुधवार को अष्टयाम प्रारंभ किया गया। जिसे लेकर सुबह छह बजे से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। वहीं, इस दौरान थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौड़ी का एक्शन भी दिखा। निगहबानी भी चल रही थी। वहीं, शराब तस्करों और अराजक तत्वों पर पूरी नजर भी थी। इसी का नतीजा यह है कि बहेड़ा थाना पुलिस ने बीती रात आशापुर स्थित राटन के निकट इम्तियाज मोटर गैरैज में छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ कारोबारी को दबोचा है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Darbhanga News|Benipur News | जल कमला से, पोहद्दी की का नगर परिक्रमा 

जानकारी के अनुसार, कलश यात्रा बजरंग बली मंदिर परिसर से निकल कर भूतनाथ मंदिर कमला तट पहुंची। जहां हजारों की संख्या में कुंवारी कन्या एवं महिला नव वस्त्र परिधानों में कमला से जल भरकर पुन: पोहद्दी पंचायत का नगर परिक्रमा करते हुए मंदिर परिसर में स्थापित किया गया। उक्त कलश शोभा यात्रा को लेकर ग्रामीणों की टोली काफी उत्साहित थी इसकी व्यापक तैयारी की गई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Court दरभंगा में खौफनाक मर्डर: महिला को फरसा से काटने वाला दोषी करार, अब 18 नवंबर का इंतजार!

Darbhanga News|Benipur News | शोभायात्रा की पल-पल की निगहबानी, युवाओं की सक्रिय भागीदारी

स्थानीय प्रशासन उक्त कार्यक्रम को लेकर काफी सतर्कता बरत रही थी। थानाध्यक्ष चंद्र कांत गौड़ी भारी पुलिस बल के साथ शोभा यात्रा का निगरानी कर रहे थे। इस दौरान मंदिर के पुजारी घुरन सहनी, सुरेंद्र सहनी, रमेश सहनी, मुकेश सहनी,कपले सहनी,राज कुमार सहनी, संजय सहनी,लाल सहनी, रामवतार सहनी, ज्ञान साहनी,बिन्दे  सहनी विजय कुमार झा,बैजू झा, अमित ठाकुर सहित दर्जनों युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Wushu Competition | दरभंगा में वुशु का महासंग्राम! बेटियों ने भरी हुंकार, अब दिखाएंगी अपना दम

Darbhanga News|Benipur News | मोटर साइकिल गैरैज से शराब कारोबार

वहीं, बहेड़ा थाना पुलिस ने बीती रात आशापुर स्थित राटन के निकट इम्तियाज मोटर गैरैज में छापामारी कर विदेशी शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौड़ी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि मोटर साइकिल गैरैज से शराब की कारोबार चल रही है। जिसके आधार पर पुलिस ने छापामारी किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा के सिमरी में नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ : 5 प्वाइंट में पढ़िए - क्या हुआ बरामद!

Darbhanga News| Benipur News | 34 बोतल विदेशी शराब बरामद, गैरैज संचालक गिरफ्तार

इसमें 375 एमएल 34 बोतल विदेशी शराब बरामद कर गैरैज संचालक सह शराब कारोबारी इम्तियाज को मौके से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उनके विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत मंगलवार को भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna -Maner Encounter 3 शूटर ढेर | 20 मिनट चली मुठभेड़ |मनेर एनकाउंटर के बाद दानापुर में बवाल: ‘पुलिस ने मारा!’ परिजनों का अस्पताल...

Maner Encounter: पटना के मनेर में पुलिस एनकाउंटर के बाद दानापुर अस्पताल में भारी हंगामा हुआ है। मारे गए तीन आरोपियों के परिजनों ने पटना पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है और शव दिख#ManerEncounter,#PatnaPolice,#BiharNews

तेजस्वी यादव का CM Samrat पर सबसे बड़ा हमला: ‘बिहार में कानून-व्यवस्था चरमराई, लोग अपनी जान खुद बचाएं’

Bihar Law and Order: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मधुबनी गोलीकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलत#BiharPolitics,#TejashwiYadav,#MadhubaniNews

Gaya Crime दिवाली गिफ्ट में शराब! गया में डॉक्टर के पास पहुंचे दो लोग, गाड़ी से निकला हैरान करने वाला सामान | दवा कंपनी...

Gaya Crime News: गया में दिवाली गिफ्ट की आड़ में शराब पहुंचाने आए दो लोगों को डेल्हा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोग दवा कंपनियों से जुड़े बताए जा रहे हैं।#GayaCrime,#BiharLiquorBan,#DiwaliGiftScam

Patna Encounter | पटना में अल सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ ! 3 खूंखार अपराधी मारे गए | SHO को भी...

Bihar Encounter: पटना में शुक्रवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर के शेरपुर में एसटीएफ और जिला पुलिस की कार्रवाई में तीन वांछित अपराधी मारे गए, जबकि थानाध#BiharEncounter,#PatnaCrime,#ManeerPolice