spot_img

Darbhanga News | Darbhanga Lok Sabha Election 24 | कह दिया DM Rajeev Roshan और SSP Jagunath Reddy ने, हमारी पूरी नजर है Social Media पर…

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Darbhanga Lok Sabha Election 24 | कह दिया DM Rajeev Roshan और SSP Jagunath Reddy ने, हमारी पूरी नजर है सोशल मीडिया पर…जहां DM Rajeev Roshan और SSP Jagunathar Reddy ने संयुक्त रूप से लोक सभा निर्वाचन को लेकर मीडिया को अहम जानकारी देते क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Darbhanga News | Darbhanga Lok Sabha Election 24 | संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस

दरभंगा-जिलाधिकारी, दरभंगा के कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी की ओर से संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन किया गया।

- Advertisement -

Darbhanga News | Darbhanga Lok Sabha Election 24 | लगभग 30 हजार 064 ऐसे मतदाताओं, जिनकी आयु 85 वर्ष से ऊपर हो गयी है

संवाददाता को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का घोषणा (ऐलान) कर दिया है। 14-दरभंगा संसदीय क्षेत्र में चौथे चरण यानि 13 मई को पूर्वाह्न 07:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 04 जून 2024 को होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 में मतदान के लिए 85 आयु वर्ग से ऊपर के मतदाताओं की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। इस कड़ी में उन्होंने कहा कि जिले के लगभग 30 हजार 064 ऐसे मतदाताओं, जिनकी आयु 85 वर्ष से ऊपर हो गयी है, को चिन्ह्ति किया गया है, इन सभी मतदाताओं को लोक सभा आम निर्वाचन के अवसर पर मतदान के दिन मतदान कर्मी द्वारा उनके घर पर जाकर मतपत्र के माध्यम से मतदान कार्य सम्पन्न करायेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के कमतौल-भरवाड़ा पथ पर खौफनाक हादसा: दो बाइकें भिड़ीं, 2 युवक गंभीर हालत में अस्पताल!इटोखर पोखर के पास पलटी परखच्चे उड़े

Darbhanga News | Darbhanga Lok Sabha Election 24 | इसमें 7,810 पुरूष, 11,219 महिला मतदाता शामिल

जानकारी के अनुसार, 14-दरभंगा संसदीय क्षेत्र के सभी 06 विधान सभा क्षेत्र (79-गौड़ाबौराम, 80-बेनीपुर,81-अलीनगर, 82-दरभंगा ग्रामीण, 83-दरभंगा एवं 85-बहादुरपुर) में 13 मई को मतदान कराये जाऐंगे, जहां मतदाताओं की संख्या 17 लाख 74 हजार 656 है, जिनमें 19,029 ऐसे मतदाता है, जिनकी आयु 85 वर्ष से ऊपर हो चुकी है, इसमें 7,810 पुरूष, 11,219 महिला मतदाता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा गोलीकांड: पुलिस ने दबोचा चौथा आरोपी, क्या खत्म होगा खूनी जमीनी विवाद?

Darbhanga News | Darbhanga Lok Sabha Election 24 | 23-समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र के अंश भाग

वहीं 23-समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र के अंश भाग (78-कुशेश्वरस्थान (अ.जा) एवं 84-हायाघाट) में भी 13 मई को ही मतदान कराया जाएगा,जहाँ मतदाताओं की संख्या 05 लाख 18 हजार 150 है, जिनमें 4,643 मतदाता 85 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के है, इनमें 1,983 पुरूष तथा 2,660 महिला मतदाता है, जिन्हें घर पर ही मतदान करने की सुविधा प्राप्त होगी।

Darbhanga News | Darbhanga Lok Sabha Election 24 | 06-मधुबनी संसदीय क्षेत्र के अंश भाग

इस प्रकार 06-मधुबनी संसदीय क्षेत्र के अंश भाग (86-केवटी एवं 87-जाले) में 20 मई को मतदान कराये जाऐंगे, जहाँ मतदाताओं की संख्या 06 लाख 26 हजार 600 है, इनमें 85 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग की संख्या – 6,392 है, जिसमें 2,422 पुरूष तथा 3,970 महिला मतदाता है, जिन्हें सुविधा पूर्ण मतदान के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है।
उन्होंने मीडिया के माध्यम से 14-दरभंगा संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से वोट करने की अपील की।

Darbhanga News | Darbhanga Lok Sabha Election 24 | नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2024 निर्धारित है

उन्होंने कहा कि टीवी चैनल एवं सोशल मीडिया पर भी पूरी नजर रखी जा रही है।
उन्होंने बताया कि 14-दरभंगा संसदीय क्षेत्र में 18 अप्रैल से कार्यालय अवधि (10:00 बजे पूर्वाह्न) में नामांकन प्रारंभ होगा। कहा कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2024 निर्धारित है। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को स्कूटनी,29 अप्रैल को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा सूचीबद्ध 12 प्रकार के अन्य दस्तावेजों में से किन्ही एक दस्तावेज को लेकर मतदान केन्द्र पर जाकर अपना मताधिकार का प्रयोग कर सकते है।उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतदाता पहचान पत्र (एपिक), आधार कार्ड, पैन कार्ड, विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यू.डी.आई.डी), सेवा पहचान पत्र, बैंक/डाक घर की फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय द्वारा प्रदत्त स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अन्तर्गत भारत के महारजिस्ट्रार द्वारा जारी किया गया स्मार्ट कार्ड, पेंशन दस्तावेज, संसद सदस्यों/विधान सभा सदस्यों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किया आधिकारिक पहचान पत्र एवं मनरेगा जॉब कार्ड के माध्यम से मतदान कर सकते है।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सीसीए की कार्रवाई, 107 की कार्रवाई, बाउंड डाउन, शस्त्रों का सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।
बैठक में अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, उप निदेशक जन-सम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के बिरौल श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में 'आग बुझाने से बेहतर रोकथाम': 2000 बच्चों को मिली इमरजेंसी ट्रेनिंग, जान बचाना सीखा!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar LPG Price आज से बड़ा झटका! बिहार में LPG सिलेंडर 71 रुपये महंगा, अब चुकाने होंगे इतने रुपए

Bihar LPG Price: बिहार में अक्टूबर महीने की शुरुआत व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के महंगे होने के साथ हुई है। आज से 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 71 रुपये महंगा होकर 3115 रुपये में #BiharLPGPrice,#CommercialCylinder,#PriceHike

पटना MLC चुनाव: अनंत सिंह की खुली जीप, जदयू के उड़े होश! अनुज सिंह का नामांकन -सीधा संदेश -सैलाब और नारेबाजी

Bihar MLC Election: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन के दौरान मोकामा विधायक अनंत सिंह ने खुली जीप में समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन #BiharPolitics,#MLCElection,#AnantSingh

Asian Games बिहारी-दोनों तबाही! जापान में बिहार के सपूतों का जलवा! ईशान-वैभव के चौके-छक्कों से भारत फाइनल में| 3 अक्टूबर को पाकिस्तान से...

Bihar Asian Games: जापान में चल रहे 20वें एशियन गेम्स में बिहार के दो युवा बल्लेबाजों, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने कमाल कर दिया। श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में दोनों ने ताबड़त #BiharAsianGames,#IshanKishan,#VaibhavSooryavanshi

बिहार में बाढ़ का खतरा! गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, मंत्री बोले- ‘अगले 48 घंटे बहुत भारी’

Bihar Flood: बिहार में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मंत्री अशोक चौधरी ने चिंता जताते हुए कहा कि सरकार हालात पर पैनी नजर रख रही है और अगले 48 घंटे ब #BiharFlood,#GangaRiver,#AshokChoudhary