back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल में रोजगार-मार्गदर्शन मेले में 905 युवक-युवातियों का रजिस्ट्रेशन, मिलेंगी नौकरी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल, देशज टाइम्स। युवाओं को रोजगार से जोड़ने की एक और पहल प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई, जीविका बिरौल की ओर से आज मंगलवार को देखने को मिला। जहां, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीन कौशल्य योजना से रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया था।

- Advertisement -

मेले में राज्य स्तरीय बड़े बड़े कंपनिया दर्जनों की संख्या में बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार देने, रोजगार परक प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने लिये भाग लिया। इसमें 905 युवकों एवं युवातियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। जिन्हें चयन प्रक्रिया के तहत नौकरी दी जायेगी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में रोजगार मेले का आयोजन प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय परिसर में किया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: महिला बेच रही थी शराब, 3 शराबी कर रहे थे हंगामा, Benipur Police ने एक साथ सबको दबोचा

इसका विधिवत उद्धघाटन एसडीओ उमेश कुमार भारती, जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. ऋचा गार्गी, बीडीओ प्रेम सागर मिश्र, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रभात कुमार झा, जॉब प्रबंधक राहुल बिल्टू, जीविका वित्त प्रबंधक आशीष कुमार,खरीददारी प्रबंधक रश्मि कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

वहीं, डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी ने कहा कि जीविका दीदी अब अपनी चाहरदिवारी से निकालकर घुंघट को छोड़ स्वयं सहायता समूह के माध्यम से परिवार एवं समाज के विकास कार्यो में बढ़ चढ़कर भूमिका निभा रही हैं।

मेले में नौकरी पाने की इछुक अभ्यर्थियों की उमरी भीड़ मे काफी उत्साह देखा गया.
जीविका द्वारा संचालित पृथ्वी एवं प्रेरणा जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के अध्यक्ष हीरा देवी,प्रीति देवी की ओर से पुष्प वृक्ष तथा जीविका दीदी आरती देवी, बबिता कुमारी, काजल कुमारी, अनुपम कुमारी एवं लाडली कुमारी ने संयुक्त रूप से स्वागत गीत गाकर अतिथियों को स्वागत किया।

वहीं, बीपीएम आमोद कुमार शर्मा ने मिथिला परंपरा के अनुसार अतिथियों का पाग चादर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसडीओ उमेश कुमार भारती ने कहा कि सरकार की सबसे विश्वासी जीविका दीदी हैं। इन्हीं के कहने पर बिहार में सरकार ने शराब बंदी कानून लागू की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: ब्राह्मण समाज ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, कहा- 'UGC बिल समाज को बांटने वाला', बिरौल में गंभीर सवाल...'योग्यता का हो रहा दमन'

जॉब प्रबंधक राहुल बिल्टू ने रोजगार मेला के उदेश्यो पर चर्चा करते हुए कहा कि जीविका दीदी के बेरोजगार युवकों एवं युवातियों को रोजगार परक प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़कर उनकी आमदनी को बढ़ाना इस मेला का उदेश्य है।

जीविका दरभंगा के वित्त प्रबंधक आशीष कुमार ने कहा जीविका दिदियाँ अब घर के संचालन के साथ ही समूह का संचालन कर रही है। स्वयं समूह के निगरानी, अनुश्रवन एवम् मुल्याकन भी करती है तथा निर्णय लेती है, जो उनके सक्तीकरण का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: MLA विनय ने जब मृतक की मां के हाथ में थमाया 4 लाख का चेक, कहा- 'नीतीश बाबू ने भेजा है, किसी को घूस मत देना'

मौके पर मनोज कुमार, अचल कुमार, प्रिय रंजन कुमार, आलोक कुमार,इंद्रजीत कुमार, श्याम कुमार, इंदु कुमारी, निरमा कुमारी, अमित कुमार, सुदीप कुमार, रंजीत कुमार,  बीआरपी मोसुदिन समेत अन्य मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ayesha Khan के साथ हुआ बड़ा फ्रॉड! फेक WhatsApp अकाउंट को लेकर मचा बवाल

Ayesha Khan News: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ 'धुरंधर' में अपनी अदाओं...

स्कोडा कायलाक: 50,000 यूनिट्स का उत्पादन पार, बनी सुपरहिट एसयूवी

स्कोडा कायलाक: 50,000 यूनिट्स का उत्पादन पार, बनी सुपरहिट एसयूवीSkoda Kylaq: क्यों बढ़ रही...

YAAP Digital IPO: तकनीक और डेटा का संगम, निवेश का नया अवसर

IPO: याप डिजिटल का बहुप्रतीक्षित आईपीओ अगले सप्ताह निवेशकों के लिए खुलने जा रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें