spot_img

दरभंगा में डीजे संचालकों के पंजीकरण और अभिलेख थानों में होंगे दर्ज, अश्लील गीत बजा तो होगी कार्रवाई

spot_img
- Advertisement -

रभंगा। मुख्य सचिव आमिर सुबाहनी की अध्यक्षता में शराबबंदी अभियान तथा होली और शब-ए-बारात के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं विधि व्यवस्था संधारित रखने को लेकर उत्पाद विभाग के अपर मुख्य सचिव,गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, विशेष शाखा के अपर पुलिस महानिदेशक तथा बिहार के सभी आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक की गयी।

- Advertisement -

बैठक में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव के0के0 पाठक ने आगामी होली को देखते हुए छापेमारी और ब्रेथ एनालाइजर का प्रयोग अधिक से अधिक करने, सीमा क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने एवं ड्रोन का अधिक से अधिक प्रयोग करने का निर्देश सभी जिलों को दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

होली एवं शब-ए-बरात पर्व एक साथ पड़ने को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश अपर मुख्य सचिव गृह विभाग

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट
दरभंगा में डीजे संचालकों के पंजीकरण और अभिलेख थानों में होंगे दर्ज, अश्लील गीत बजा तो होगी कार्रवाई
दरभंगा में डीजे संचालकों के पंजीकरण और अभिलेख थानों में होंगे दर्ज, अश्लील गीत बजा तो होगी कार्रवाई

चैतन्य प्रसाद द्वारा सभी जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को दिया गया। बैठक में बताया गया कि पूर्व से ही संवेदनशील क्षेत्रों एवं असामाजिक तत्वों की पहचान कर ली जाए एवं उनके विरूद्ध बाउंड डॉउन की कार्रवाई कर ली जाए।

सभी जिलों व थानों में शांति समिति की बैठक कर ली जाए, खासकर विगत वर्षों में जहां विवाद हुए हैं, उन क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाए। महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए। फायर बिग्रेड रेडी मोड में रखे जाएं।

यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

मुख्य सचिव ने कहा कि जितने भी डीजे के संचालक हैं, उनके पंजीकरण और अभिलेख थानों में रखे जाएं। यदि कहीं डीजे को लेकर विवाद होता है, कहीं अश्लील गाना बजाया जाता है, धार्मिक स्थलों के समीप उत्तेजक गाना बजता है, तो डीजे के मालिक और ऑपरेटर को भी अभियुक्त बनाया जाए।

बैठक में एन आई सी दरभंगा से आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा मनीष कुमार, जिलाधिकारी राजीव रौशन, उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, आयुक्त के सचिव देवेंद्र प्रसाद तिवारी, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता एवं उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कैमूर में खौफनाक वारदात: बकरी हटाने को कहा तो बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला!

Kaimur Murder: कैमूर में एक बेटे ने बकरी बांधने के मामूली विवाद में अपने पिता को पीट-पीटकर मार डाला. चैनपुर के इस्माइलपुर गांव की इस खूनी घटना ने सबको चौंका दिया है. पुलिस जां#KaimurMurder,#BiharCrime,#DomesticViolence

मुजफ्फरपुर में अमृत भारत एक्सप्रेस के इंजन ने दिया धोखा, यात्रियों का फूटा गुस्सा!

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया, जिससे ट्रेन दो घंटे से अधिक की देरी से रवाना हुई। यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।#MuzaffarpurNews,#AmritBharatExpress,#BiharTrainDelay

झारखंड बिष्टुपुर हिंसा पर CM सोरेन का कड़ा फैसला: इन जिलों के SSP-SP को हटाया, जानें क्यों?

Jharkhand Law and Order: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के SSP-SP को हटा दिया है। बिष्टुपुर हिंसा के बाद य#JharkhandNews,#HemantSoren,#LawAndOrder

बिहार में सस्ता हुआ 19 KG वाला गैस सिलेंडर! होटल-रेस्तरां मालिकों के लिए बड़ी खबर, जानिए नई कीमत

Bihar LPG Price: बिहार में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए बड़ी खुशखबरी! जुलाई की शुरुआत में 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 172.50 रुपये घट गई है, अब यह 3241.50 रुप#BiharLPGPrice,#CommercialCylinder,#GasPriceCut