back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 12, 2026
spot_img

बिरौल में भाकपा माले का प्रतिवाद मार्च, कहा अपराध पर लगाम लगाए प्रशासन

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। भाकपा माले एरिया कमेटी बिरौल के नेतृत्व में वृहस्पतिवार को प्रतिवाद मार्च का आयोजन किया गया जो कोठी चॉक हनुमान मंदिर के निकट मार्च आयोजित किया गया।

- Advertisement -

इसका नेतृत्व माले नेता विकास मुखिया, जितेंद्र सदा और भोला सदा कर रहे थे। मार्च कोठी चॉक से चलकर भगत सिंह चौक पर पहुंचा। इस बीच कार्यकर्ताओ ने जिला पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। दरभंगा एसएसपी जबाब दो, बिरौल में बढ़ते अपराध पर रोक लगाओ, माले नेता पप्पू खां को अविलंब रिहा करो सहित अन्य नारे लगाया जा रहा था। मार्च भगतसिंह चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हुआ। जिसकी अध्यक्षा माले नेता बैधनाथ यादव कर रहे थे।

- Advertisement -

इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए एरिया सचिव मनोज यादव ने कहा की रजवाड़ा में हुए पुलिस पब्लिक का झड़प बेहद चिंता जनक है,और उस घटना में कोई माले नेता शामिल नहीं है,लेकिन पुलिस इस घटना में माले नेताओ को टारगेट कर करवाई करते हुए पप्पू खा को गिरफ्तार कर लिया गया और सदर पार्टी कार्यालय छापा मरना बेहद शर्मनाक करवाई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Benipur में DJ Ban का उल्लंघन पड़ा महंगा, पुलिस ने धरौड़ा चौक से डीजे सिस्टम किया जब्त, संचालक पर FIR

भाकपा माले गरीब के बसाने और रोजी,रोजगार, शिक्षा आवास के लड़ाई करने का जिम्मा लेता है,जब भी गरीबों के मान सम्मान पर हमला होगा तो माले आंदोलन तेज करेगी।श्री यादव ने कहा की भाजपाई मानसिकता के पुलिस प्रशासन सरकार को बदनाम करने के लिए,माले नेताओ को टारगेट कर रही है,इस बात को नीतीश,तेजस्वी सरकार को संज्ञान में लेकर उस घटना का उच्चस्तरीय जांच हो,और दोषी पर करवाई हो।

सभा को संबोधित करते हुए बैधनाथ यादव ने कहा की जिस हाईकोर्ट के हवाला देकर प्रशासन गरीब को उजाड़ने का अधिकार बताते है,वही हाईकोर्ट वीना बेकल्पिक व्यवस्था किए गरीब को उजाड़ने पर रोक लगाने का निर्देश सभी जिला प्रशासन को दिया है।

सभा को माले नेता रोहित सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की रजवाड़ा घटना का जांच सीसी टीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर किया जाय और दोषी पर करवाई किया जाय, उस घटना से माले कार्यकर्ताओं को जोड़कर करवाई करना सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।जिसे भाकपा माले कामयाब नहीं होने देगी।

कार्यक्रम में कपालेशर यादव, राजकुमार यादव, बाबाजी सदा, आशा देवी, लालो पासवान,राधे साहू, कारी सदा,जगदीश सदा,जगरूप सदा,रेबानी देवी, घूरन सदा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CEL में इंजीनियर और अन्य पदों पर Sarkari Naukri: तुरंत करें आवेदन!

Sarkari Naukri: सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (CEL) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं...

स्मार्टफोन सेटिंग्स: अपनी आँखों को दें आराम और बेहतर नींद

Smartphone Settings: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारी ज़िंदगी का अभिन्न अंग बन...

Jamui News: गैस की कालाबाजारी पर डीएम का एक्शन, धावा दल करेगा ताबड़तोड़ छापेमारी, अब खैर नहीं!

Jamui News: कालाबाजारी के खेल पर अब प्रशासन का हंटर चलने को तैयार है,...

National Lok Adalat: जमुई में लगेगा न्याय का महाकुंभ, 14 मार्च को 10 बेंचों में सुलझेंगे हजारों मामले, जानें पूरी डिटेल

National Lok Adalat: जमुई में लगेगा न्याय का महाकुंभ, 14 मार्च को 10 बेंचों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें